फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   चुनाव के मद्देनजर डीसीपी ने किया गांवों का दौरा

चुनाव के मद्देनजर डीसीपी ने किया गांवों का दौरा

Sun, 10 Mar 2019 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर डीसीपी ने किया गांवों का दौरा
चुनाव के मद्देनजर डीसीपी ने किया गांवों का दौरा
विज्ञापन

फरीदाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को डीसीपी सेंट्रल लोकेंद्र सिंह ने गांव बड़ौली, फरीदपुर और भूपानी का दौरा किया। उन्होंने गांव के सरपंचों व ग्रामीणों से बात की और चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की बात कही। उन्होंने सरपंचों से शरारती तत्वों और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के बारे में भी जानकारी ली।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने सभी डीसीपी, एसीपी और थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वह सभी अपने अपने क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले गांव का दौरा कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करें। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिलकर असामाजिक तत्वों की जानकारी लें और उन पर अभी से नजर रखनी शुरू कर दें। इसी कारण शनिवार को डीसीपी सेंट्रल ने तीनों गांवों का दौरा कर जानकारी ली। उन्होंने सरपंच, नंबरदार व अन्य ग्रामीणों से मुलाकात कर पीओ व बेल जंपर सहित अन्य अपराधिक किस्म के लोगों के बारे में जानकारी हासिल की। अवैध शराब व हथियार बेचने वाले आपराधिक प्रवृति के लोगों के बारे में भी जानकारी ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed