{"_id":"5c754495bdec222720374be3","slug":"101551189141-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमार केसरी प्रतियोगिता में मानसी ने जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमार केसरी प्रतियोगिता में मानसी ने जीता रजत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमार केसरी प्रतियोगिता में मानसी ने जीता रजत
फरीदाबाद। कैथल में चल रही कुमार केसरी महिला राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में फरीदाबाद की मानसी ने रजत पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। मानसी महिला पहलवानों में पदक जीतने वाली राज्य की पहली महिला हैं। मानसी की शानदार जीत पर कोच विचित्र दहिया और अन्य खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी।
कैथल में आयोजित कुमार केसरी प्रतियोगिता में फरीदाबाद से करीब 19 महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अब तक महिला पहलवानों के नाम कोई पदक नहीं था। मानसी ने रजत पदक जीतकर महिला पहलवानों का हौसला बढ़ाया है। गांव अनंगपुर निवासी मानसी के भाई हिमांशु ने बताया कि वह और उनकी बहन कुश्ती कोच विचित्र दहिया से कोचिंग लेते हैं। मानसी गांव के एक निजी स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ती हैं। डेढ़ साल पहले उसने सेक्टर-12 राज्य खेल परिसर में कोचिंग लेनी शुरू की। जिले के लिए राज्य स्तर पर रजत पदक जीतने पर परिवार में खुशी है।