फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   रवि बलहारा का हरियाणा रणजी ट्राफी टीम में चयन

रवि बलहारा का हरियाणा रणजी ट्राफी टीम में चयन

Mon, 12 Nov 2018 06:16 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
रवि बलहारा का हरियाणा रणजी ट्राफी टीम में चयन

विज्ञापन
रवि बलहारा का हरियाणा रणजी ट्राफी टीम में चयन

फरीदाबाद। द क्रिकेट गुरुकुल में अभ्यास करने वाले तेज गेंदबाज रवि बलहारा का हरियाणा रणजी ट्रॉफी टीम में चयन हुआ है। रवि ने स्टेट 23 के पांच मैचों में 17 विकेट हासिल किए थे। इससे पहले उनका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता और अंतर जिला टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार रहा। रणजी ट्राफी टीम में चयन होने पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव राजीव यादव ने उन्हें बधाई दी।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष रजत भाटिया ने बताया कि रवि ने शुरुआत से ही द क्रिकेट गुरुकुल में प्रशिक्षण हासिल किया है। वह अपने स्वास्थ्य की तरफ पूरा ध्यान देते हैं। इंडिया ए टीम के फिल्डिंग कोच विजय यादव ने रवि बलहारा को रणजी टीम में चयन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रवि अपनी गेंदबाजी की बदौलत जल्द ही भारतीय टीम में भी जगह बनाएंगे। बीसीसीआई लेवल वन कोच अनिकेत उपाध्याय ने बताया कि वह पिछले 13 साल से रवि को कोचिंग दे रहे हैं। रवि को गेंदबाजी एक्शन काफी अच्छा है। वह अपनी आउट स्विंग गेंदबाजी से किसी भी अच्छे बल्लेबाज को परेशान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed