फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   10 years jail to rape criminal

Faridabad News: महिला से दुष्कर्म के दोषी को दस साल कैद

Fri, 26 Apr 2024 10:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 26 Apr 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
10 years jail to rape criminal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिला अदालत ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए दस साल कैद और 51 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

महिला ने 15 जून 2022 को थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी कि वह ओल्ड फरीदाबाद में रहती है। उसके चार बच्चे हैं। उसका पति से तलाक का केस अदालत में विचाराधीन था। केस के लिए आने जाने के दौरान उसकी पहचान विजय नाम के युवक से हो गई। मई 2022 में विजय महिला के घर आया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद आरोपी लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। करीब छह महीने बाद महिला ने विजय पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो उसने साफ मना कर दिया। पुलिस को शिकायत देने की बात पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। तब से मामला अदालत में विचाराधीन था। शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति लांबा की अदालत ने विजय को 10 साल कैद और 51 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed