फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   10 year old child murder case, police arrested his mother

मां ने गूगल पर तलाशा था बेटे के कत्ल का तरीका

Wed, 03 Mar 2021 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
10 year old child murder case, police arrested his mother
मां ने गूगल पर तलाशा था
विज्ञापन

बेटे के कत्ल का तरीका
10 साल के मासूम की हत्या में खुलासा, आरोपी का रिमांड एक दिन बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव भैंसरावली में 10 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने उसकी मां रंजन देवी को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने दावा किया कि वह तनाव (डिप्रेशन) में थी और पहले खुद आत्महत्या की कोशिश की थी। कामयाब नहीं हुई तो उसने बेटे के कत्ल का इरादा कर लिया। उसने वारदात से दो दिन पहले 21 फरवरी को गूगल पर सर्च किया कि चुन्नी से गला कसकर हत्या कैसे कर सकती है। पुलिस ने बुधवार को रंजन देवी को अदालत में पेश कर रिमांड एक दिन और बढ़वा लिया।
क्राइम ब्रांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एक दिन के रिमांड पर पूछताछ के दौरान पुलिस के हाथ र्कोई मजबूत सबूत नहीं लग पाए हैं। इसीलिए रिमांड अवधि एक दिन बढ़वाई है। इधर, आरोपी रंजन देवी और उसके परिजन मानने को तैयार नहीं हैं कि हत्या उसने की है। ऐसे में क्राइम ब्रांच के सामने ठोस सबूत तलाशने की चुनौती है। अब तक की जांच में इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं कि वारदात की रात रंजन देवी के कमरे में कोई बाहरी व्यक्ति था। ऐसे में पुलिस के शक की सुई हर बार रंजन देवी पर ही टिकती है।
विज्ञापन

एमए-जेबीटी पास है रंजन देवी
इस मामले में कई दिन छानबीन के बाद भी कोई सबूत हाथ नहीं लगे तो क्राइम ब्रांच ने रंजन देवी की गूगल सर्च हिस्ट्री की जांच की। इसमें सामने आया कि रंजन देवी ने हत्या से दो दिन पहले गूगल पर हत्या करने के तरीके सर्च किए थे। इसी को अहम सुराग मानते हुए क्राइम ब्रांच ने रंजन देवी को गिरफ्तार कर लिया। वह एमए-जेबीटी पास है। पूछताछ के दौरान अपनी बातों से वह पुलिस को घुमा देती है। इसलिए पुलिस हत्या का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही घर में हुई है दोनों बहनों की शादी
यक्ष के दादा लच्छी राम ने थाना तिगांव में दी शिकायत में कहा है कि उनके दोनों बेटों राजकुमार व राकेश का परिवार गांव में ही रहता है। बड़े बेटे राकेश का परिवार पहली मंजिल पर और छोटे बेटे राजकुमार का परिवार नीचे रहता है। राकेश गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। घटना के दिन वह घर पर नहीं था। सोमवार सुबह करीब 5 बजे राकेश की पत्नी रंजन रानी ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे दो नकाबपोश बदमाश कमरे में घुसे और उन्हें बेहोश कर उनके दुपट्टे से गला दबाकर यक्ष कोे मार दिया। सुबह होश आने पर रंजन ने यक्ष के मुंह से खून निकलता देखा। यक्ष के छोटे भाई मनन (8) को बदमाशों ने कुछ नहीं किया। यक्ष के पिता राकेश और चाचा राजकुमार दोनों की शादी एक ही घर में हुई है। मायका व ससुराल पक्ष रंजन को आरोपी मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed