{"_id":"611802c78ebc3edfbe3c295c","slug":"10-policemen-including-the-investigating-officer-of-nikita-murder-case-will-be-honored-faridabad-news-noi599280735","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकिता हत्याकांड के जांच अधिकारी सहित 10 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकिता हत्याकांड के जांच अधिकारी सहित 10 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
विज्ञापन
फरीदाबाद। बेहतर कार्य करने वाले दस पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इसमें निकिता तोमर हत्याकांड में मात्र 11 दिनों में जांच पूरी करने वाले जांच अधिकारी सहित अन्य लोग शामिल हैं। वहीं खोरी गांव में शांतिपूर्वक तोड़फोड़ निपटाने वाले पुलिसकर्मी भी सम्मानित किए जाएंगे।
सम्मानित होने वालों में सबसे पहला नाम बड़खल एसीपी सुखबीर सिंह का है। एसीपी ने खोरी में अतिक्रमण हटाने के लिए खोरी वासियों को प्रेरित किया और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने निकिता हत्याकांड में मात्र 11 दिन में केस का चालान चालान पेश किया गया। दोषियों को 4 महीनों में ही आजीवन कारावास की सजा दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही थाना प्रबंधक सेक्टर-58 निरीक्षक अनिल कुमार ने 36 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
महिला थाना एनआईटी प्रभारी निरीक्षक माया ने बिहार के सिवान जाकर बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी राकेश सिंह ने अवैध हथियार मामलों में शामिल 44 आरोपियों व क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव प्रभारी उप निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने लूटपाट व हत्या की अनेक वारदातों को सुलझाया। इसके साथ ही पुलिस आयुक्त कार्यालय में कार्यरत एएसआई अवतार, एसआई बेगराज, ट्रैफिक विभाग के ईएसआई द्वारका प्रसाद, थाना पल्ला में तैनात सिपाही महेंद्र को अलग अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।