{"_id":"6ac68379d0c57a3abe01335a","slug":"10-people-defrauded-in-cyber-scams-involving-apk-files-screen-sharing-telegram-tasks-and-credit-cards-faridabad-news-c-1-1-noi1505-4807471-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एपीके फाइल, स्क्रीन शेयर, टेलीग्राम टास्क और क्रेडिट कार्ड के नाम पर 10 लोगों से साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एपीके फाइल, स्क्रीन शेयर, टेलीग्राम टास्क और क्रेडिट कार्ड के नाम पर 10 लोगों से साइबर ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गैस कनेक्शन और बिल अपडेट कराने, दवाई की डिलीवरी, क्रेडिट कार्ड बनवाने, शादी कार्ड का लिंक खोलने और ऑनलाइन ट्रेडिंग समेत अलग-अलग तरीकों से साइबर ठगों ने 10 लोगों से 70 लाख 24 हजार 630 रुपये ठग लिए गए। ठगों ने कहीं एपीके फाइल डाउनलोड कराकर मोबाइल का एक्सेस लिया तो कहीं स्क्रीन शेयर कराई और कहीं टेलीग्राम पर टास्क व निवेश का झांसा दिया।
चार अक्तूबर को सेक्टर-7सी निवासी भगवान सहाय शर्मा को गैस कनेक्शन काटने का संदेश भेजकर एपीके फाइल डाउनलोड कराई गई। जैसे ही पीड़ित ने जानकारी भरी, उनके तीन बैंक खातों से करीब 21 लाख 26 हजार रुपये निकाल लिए गए। दो अक्तूबर को सेक्टर-9 निवासी प्रियांसी गुप्ता को गैस कनेक्शन के नाम पर लिंक भेजकर मोबाइल का एक्सेस लिया गया और खाते से 10.70 लाख रुपये निकाल लिए गए। 14 से 30 सितंबर के बीच भिकम कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा से इंस्टाग्राम पर ट्रेडिंग में कमीशन का झांसा देकर 9.45 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए गए।
30 सितंबर से तीन अक्तूबर के बीच भिकम कॉलोनी निवासी विजय कुमार गुप्ता को ऑनलाइन प्रोडक्ट लाइक करने का टास्क देकर टेलीग्राम के फर्जी प्लेटफॉर्म पर 6,54,800 रुपये जमा कराए गए। एक अक्तूबर को ओम एन्क्लेव पार्ट-2 निवासी धर्मेंद्र नाथ दीक्षित को क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर पीडीएफ भेजी गई। कार्ड की जानकारी और ओटीपी लेने के बाद तीन क्रेडिट कार्ड से 2.60 लाख रुपये निकाल लिए गए। 17 सितंबर को सेक्टर-77 निवासी कविता चड्ढा से दवाई की डिलीवरी के नाम पर दो रुपये की पेमेंट और स्क्रीन शेयर कराई गई। इसके बाद उनके और पति के खातों से 1.98 लाख रुपये निकल गए।
विज्ञापन
30 सितंबर को नवलू कॉलोनी निवासी विनय कुमार सिंह के व्हाट्सएप पर आए शादी कार्ड का लिंक खोलने के बाद खाते से 1,63,489 रुपये निकाल लिए गए। 10 सितंबर को पन्हेड़ा खुर्द निवासी रतन सिंह को गैस मीटर अपडेट नहीं कराने पर कनेक्शन काटने का संदेश भेजकर एपीके फाइल डाउनलोड कराई गई। इसके बाद खाते से 1,35,777 रुपये निकल गए।
दो अक्तूबर को सेक्टर-17 निवासी बह्म प्रकाश को गैस बिल अपडेट कराने के नाम पर वीडियो कॉल कराई गई और खाते से 98,114 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। नौ सितंबर को सेक्टर-9 निवासी विशाल तिवारी ने सामान की डिलीवरी के लिए कस्टमर केयर नंबर खोजा। फर्जी कर्मचारी ने एपीके फाइल भेजकर ऑर्डर रद्द कराने का झांसा दिया और खाते से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। चार सितंबर को सेक्टर-3 निवासी शेफाली मलिक को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क दिए गए। 120 रुपये देने के बाद प्रीमियम टास्क और क्रिप्टो निवेश के नाम पर 73,450 रुपये ठग लिए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इन शिकायतों पर चार से सात अक्तूबर थाना साइबर अपराध बल्लभगढ़ और थाना साइबर अपराध सेंट्रल में अलग-अलग तारीखों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर, बैंक खातों और रकम के लेनदेन की जांच कर आरोपियों की पहचान में जुटी है।