{"_id":"623ca881d149786fdf0c7d21","slug":"1-5-lakh-withdrawn-from-account-by-changing-atm-card-faridabad-news-noi639067370","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 1.5 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 1.5 लाख
विज्ञापन
बल्लभगढ़। चावला कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त चिकित्सक का एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने खाते से 1.5 लाख रुपये निकाल लिए। बल्लभगढ़ शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
चावला कॉलोनी निवासी डॉ. सतीश गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह एटीएम से पैसे निकालने गए थे, उस दौरान दो युवक पहले से खड़े थे। पीड़ित के अनुसार एटीएम से 10 हजार रुपये तो निकाल लिए,लेकिन इसके बाद ट्रांजेक्शन रद्द नहीं हो रहा था। दोनों युवकों ने कहा कि एक बार और पैसा निकाले, तभी ट्रांजेक्शन रद्द होगा।
आरोप है कि दोनों युवकों ने इस दौरान उससे एटीएम कार्ड ले लिए और पैसे निकालने की कोशिश करने लगे। जब पैसा नहीं निकला तो एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा थमा दिए। कुछ देर बाद खाते से 1.5 लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। संबंधित बैंक में फोन कर एटीएम कार्ड बंद कराया। पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। संवाद