{"_id":"584aa8c24f1c1b2434449f93","slug":"faridabad-people-can-now-go-to-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से कुरूक्षेत्र जा सकेंगे फरीदाबादवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से कुरूक्षेत्र जा सकेंगे फरीदाबादवासी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 10 Dec 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो धार्मिक स्थलों मथुरा और कुरूक्षेत्र को जोडने वाली मथुरा कुरूक्षेत्र एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो गया। शुक्रवार को केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्रेन को हरीझंडी दिखाकर मथुरा के लिए रवाना किया। इस ट्रेन के शुरू होने से शहरवासियों को मथुरा और कुरूक्षेत्र जाना और आसान हो जाएगा। शहरवासी आज से सीधे कुरूक्षेत्र तक सफर कर सकेंगे।
पहले ये ट्रेन गत 6 दिसंबर को दौडने वाली थी लेकिन तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के कारण ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया था। इसके बाद ट्रेन को आगामी 12 दिसंबर से चलाने का प्रोग्राम बनाया गया। लेकिन आनन फानन में शुक्रवार को ही इसकी शुरूआत कर दी गई।
ट्रेन आज सुबह मथुरा से साढ़े पांच बजे रवाना होगी और दोपहर 12: 40 बजे कुरूक्षेत्र पहुंचेगी। इसका ओल्ड फरीदाबाद पहुंचने का समय सुबह 7:40 बजे निर्धारित किया गया है। इसके अलावा यह ट्रेन उस ही दिन दोपहर 2:55 बजे कुरूक्षेत्र से मथुरा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
लौटते समय इस ट्रेन के फरीदाबाद स्टेशन पर इस ट्रेन का रूकने का समय शाम 7:10 बजे निर्धारित किया गया है। नई दिल्ली से मथुरा तक सभी स्टेशनों को उक्त ट्रेनों के बारे में जानकारी दे दी गई है। शनिवार से उक्त गाड़ी में सफर किया जा सकता है।