{"_id":"97ca7f2e47ffa9fad012dc2747273fec","slug":"faridabad-municipal-house-meeting-today-hungama-suspects","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदन की बैठक आज, हंगामे के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदन की बैठक आज, हंगामे के आसार
ब्यूरो/अमर उजला, फरीदाबाद
Updated Tue, 03 Jun 2014 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में नगर निगम सदन की बैठक मंगलवार को सुबह 11 बजे निगम सभागार में आयोजित होगी। मुख्य एजेंडा बजट पास करवाना होगा, लेकिन विकास कार्यों में भेदभाव व पानी के लिए मचे हाहाकार को लेकर हंगामा होने की संभावना है।
विज्ञापन
सदन में अब भाजपा समर्थक पार्षदों का कुनबा बढ़ गया है और लोकसभा चुनाव में जीत का खुमार अभी उतरा नहीं है, ऐसे में हंगामा तय है। हालांकि, नगर निगम प्रशासन की कोशिश होगी कि किसी प्रकार से बजट पास करवा लिया जाए। वरना पैसा खर्च करने की इजाजत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए मंगलवार को 1,403 करोड़ रुपये का बजट पेश किया जाएगा। निगम प्रशासन के पास अपने कर्मचारियों को देने के लिए वेतन के लाले पड़े हैं, ऐसे में इतना बड़ा बजट बनाने पर पार्षद सवालिया निशान लगाएंगे।
विज्ञापन
निगम प्रशासन ने आंकड़ों की बाजीगरी से इतना बड़ा बजट बना दिया है। सवाल ये भी उठेंगे कि एक्ट का उल्लंघन करके इसे क्यों पास किया जा रहा है। म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट-1994 के मुताबिक फरवरी के अंतिम सप्ताह तक इसे पास हो जाना चाहिए।
सदन की पिछली बैठक 5 मार्च को बुलाई गई थी, लेकिन उसी दिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई थी, इसलिए उस दिन भी बजट पास नहीं हो सका था। अब यदि पांच जून से पहले सदन की बैठक नहीं होती है, तो इसे भंग मान लिया जाएगा, क्योंकि तीन माह के भीतर बैठक होनी जरूरी है, इसलिए आनन-फानन में बैठक बुलाई गई है।
विकास कार्य रोकने के मुद्दे पर अधिकारियों को घेरेंगे
फरीदाबाद में विकास कार्यों पर लगाई गई रोक के भी मुद्दे पर सदन में हंगामा होने की संभावना है। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक होकर नौकरशाही को घेरेंगे, क्योंकि विधानसभा चुनाव नजदीक है। लगभग 370 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की फाइलें पास हैं और नगर निगम ने विकास कार्यों पर रोक लगा दी है।
पार्षद सतीश चंदीला का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी बोतलबंद पानी पीते हैं, इसलिए वे जनता का दर्द नहीं जानते। पूरे शहर में पानी की कमी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, फिर भी नए ट्यूबवेल नहीं लगाए जा रहे हैं, जबकि वर्क ऑर्डर पास हो चुके हैं।
उधर, सोमवार को मेयर अशोक अरोड़ा ने अपने कार्यालय में फाइनेंस कमेटी की बैठक करके करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की फाइलों को मंजूरी प्रदान की। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर मुकेश शर्मा, पार्षद रोहित सिंगला, अनिल शर्मा, धर्मवीर खटाना एवं ओमप्रकाश रक्षवाल आदि मौजूद रहे।