फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad municipal corporation election nomination to be on 21 december

निगम चुनाव के लिए 21 से भरे जाएंगे नामांकन पत्र

Fri, 16 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 16 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
faridabad municipal corporation election nomination to be on 21 december
faridabad - फोटो : अमर उजाला

आगामी 8 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन पत्र 21 से 27 दिसंबर तक भरे जाएंगे। यह 10 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा उनके कार्यालयों में प्रात: 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक भरे जाएंगे। ये जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंद्रशेखर ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र दहिया ने 4-4 वार्ड आवंटित करके 10 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में उम्मीदवारों के नामांकन-पत्र प्राप्त करने के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन


इनमें से तहसीलदार बल्लभगढ़ द्वारा वार्ड नं. 1 से 4, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बल्लभगढ़ वार्ड नं. 5 से 8, निगम संयुक्तायुक्त बल्लभगढ़ जोन वार्ड नं0 9 से 12, संपदा अधिकारी हुडा वार्ड नं0 13 से 14, तहसीलदार फरीदाबाद वार्ड नं0 17 से 20, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी फरीदाबाद वार्ड नं0 21 से 24, जिला राजस्व अधिकारी वार्ड नं0 25 से 28, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी फरीदाबाद वार्ड नं0 29 से 32, महाप्रबन्धक हरियाणा रोडवेज वार्ड नं0 33 से 36 तथा एसडीएम बल्लभगढ़ द्वारा वार्ड नं0 37 से 40 तक के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि 29 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसी दिन 03:00 बजे के बाद उम्मीदवारों को उनके चुनाव-चिन्ह अलॉट किए जाएंगे। 8 जनवरी को मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक संपन्न करवाया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतदान केन्द्रों पर मतों की गिनती करवाई जाएगी। मतगणना समाप्ति के बाद रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सेक्टर-12 के कमरा नं0 208 में चुनाव परिणामों की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed