फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad man failed to get electricity connection in 8 years hopeless left city went varanasi

आठ साल तक बिजली कनेक्शन जुड़वाने के लिए भटकता रहा, निराश होकर छोड़ दिया ये बड़ा शहर

Sat, 01 Jun 2019 01:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 01 Jun 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
faridabad man failed to get electricity connection in 8 years hopeless left city went varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बिजली निगम अधिकारियों की लापरवाही उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। हालत यह है कि निगम अधिकारियों की परेशानी की वजह से उन्हें शहर तक छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला दयालबाग इलाके का सामने आया है। बिजली कनेक्शन न मिलने पर उपभोक्ता फरीदाबाद छोड़ अपने शहर वाराणसी लौट गया।

विज्ञापन


दयालबाग कॉलोनी निवासी आदेश कुमार पांडे ने बताया कि वर्ष 2012 में बिजली निगम मथुरा रोड सबडिवीजन की ओर से गलत बिल भेज दिया गया था। 8 सितंबर 2012 को बिल ठीक होने के बाद उन्होंने 8114 रुपये के बिल का ऑनलाइन भुगतान कर दिया।
विज्ञापन


भुगतान करने बाद भी कनेक्शन नहीं दिया गया। एक कर्मचारी के सुझाव पर उन्होंने नए मीटर कनेक्शन के लिए दोबारा आवेदन किया। इसकी फीस भी अदा कर दी। उसके बाद भी कनेक्शन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कनेक्शन के लिए कई बार छुट्टी करके निगम कार्यालय के चक्कर लगाए। कर्मचारी एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के बीच चक्कर कटवाते रहे। इस बीच दिसंबर 2018 में उन्हें 1.62 लाख रुपये का नोटिस भेज दिया गया। इस मामले को उन्होंने उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक में उठाया।

फोरम की तरफ से कनेक्शन जारी करने के आदेश जारी कर दिए गए। इसके बाद भी मीटर नहीं लगा। आदेश ने बताया कि परेशान होकर वह फरीदाबाद से अब वाराणसी चले गए हैं। चूंकि यहां उनका फ्लैट है। उसमें विद्युत कनेक्शन के लिए अभी भी वह फरीदाबाद के चक्कर लगाते हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही।

छह माह में भी नहीं आई धनराशि वापस

ग्रेटर फरीदाबाद हनुमान नगर निवासी परवेज आलम ने बताया कि छह माह पूर्व एक पड़ोसी के बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन के समय उन्होंने अपने डेबिट कार्ड से ऑनलाइन पैसे जमा किए थे। गलती से दो बार पैसे जमा हो गए। इसकी जानकारी निगम अधिकारियों को दी।

एसडीओ ने आश्वासन दिया था कि दो दिन में पैसे वापस मिल जाएंगे। छह माह बीत गए है। बिजली निगम अधिकारी रोजाना विभाग के चक्कर कटवा कर प्रताड़ित कर रहे हैं। निगम के कार्यकारी अभियंता विकास मोहन दहिया से भी शिकायत की। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह जल्द ही मुख्य अभियंता संजीव चोपड़ा को शिकायत करेंगे, जिससे लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई हो सके। 

दोनों ही मामलों की शिकायत मेरे पास नहीं पहुंची है। शिकायत मिलने पर उपभोक्ताओं की समस्या का तुरंत समाधान कराया जाएगा।- विकास मोहन दहिया, कार्यकारी अभियंता, ग्रेटर फरीदाबाद डिवीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed