फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad in a situation to get place in cabinet

फरीदाबाद को मिल सकता है मंत्रिमंडल में स्थान

Fri, 16 May 2014 08:58 PM IST
Updated Fri, 16 May 2014 08:58 PM IST
विज्ञापन
Faridabad in a situation to get place in cabinet

मोदी की लहर पर सवार होकर प्रदेश में भाजपा का परचम लहराने के बाद अब मंत्रिमंडल में जगह बनाने की जंग तेज होगी। कांग्रेस डॉमिनेटेड प्रदेश में भाजपा के इस प्रदर्शन के कारण यहां से किसी न किसी को मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


देशभर में शानदार प्रदर्शन करने वाले वाली भाजपा को आगे चलकर एक नई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अब जैसा कि बड़ी संख्या में लोग जीतकर आएंगे तो सब की इच्छा होगी कि उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान मिले और न मिलने पर स्थिति क्या होगी ये कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन


फरीदाबाद से भी जीत कर जाने वाले प्रत्याशी भी यही चाहेंगे और अगर उन्हें जगह मिलती है तो 1977 जब से फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र बना है तब से मंत्रिमंडल में जगह पाने वाला वो पहला मंत्री होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णपाल गुर्जर हो सकते हैं मंत्रिमंडल का चेहरा

Faridabad in a situation to get place in cabinet

हरियाणा में भाजपा का परचम लहराने वालों में मंत्रिमंडल में जिसे जगह मिलने की सबसे ज्यादा उम्मीद है उनमें फरीदाबाद के कृष्णपाल गुर्जर प्रमुख हैं।

गुर्जर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। नरेंद्र मोदी, सुषमा स्वराज एवं आरएसएस से रिश्ते काफी अच्छे हैं। अपने दो दशक के राजनीतिक कॅरियर में उन्होंने लोकसभा तक का रास्ता तय किया है।

राजनीतिक हल्कों में माना जा रहा है कि गुर्जर नेता एवं हरियाणा के प्रतिनिधित्व के तौर पर उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। हालांकि कृष्णपाल गुर्जर का कहना है कि वह पार्टी के सिपाही हैं। उससे जो भी आदेश होगा वह करने के लिए तैयार होंगे।

मोदी और संघ के करीब हैं कृष्णपाल

Faridabad in a situation to get place in cabinet

वर्ष 1977 में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र बनने के बाद से अब तक किसी भी पार्टी के सांसद को मंत्री बनने का मौका नहीं मिला है। इसलिए भी इस खालीपन को भरे जाने की संभावना जताई जा रही है।

नरेंद्र मोदी से गुर्जर की नजदीकी 1992 से वर्ष 2000 के बीच हुई। जब मोदी हरियाणा के प्रभारी रहे। जिसके तहत उनका फरीदाबाद में काफी आना-जाना हुआ। इस दौरान दोनों ने फरीदाबाद में संगठन के लिए काफी काम किया। फरीदाबाद में हुई एक रैली में मोदी ने खुद कहा था कि वह यहां की सारी समस्याओं से वाकिफ हैं।

उन्होंने इस शहर को नजदीक से देखा है। गुर्जर के साथ स्कूटर पर बैठकर यहां की खाक छानी है। यहां मोदी की एक रैली एक मई 2009 को एनआईटी के दशहरा ग्राउंड एवं दूसरी 28 सितंबर 2012 को सेक्टर-12 में हुई थी। दोनों में उनका कृष्णपाल गुर्जर प्रेम झलका था।

कृष्णपाल का 20 साल का सफर

Faridabad in a situation to get place in cabinet

कृष्णपाल गुर्जर 1994 में नगर निगम के पार्षद बने। 1996 में भाजपा की टिकट पर मेवला महाराजपुर विधानसभा से विधायक। हरियाणा विकास पार्टी और भाजपा गठबंधन की सरकार में परिवहन मंत्री बने।

2000 में मेवला महाराजपुर से फिर विधायक बने। भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए। 2005 में महेंद्र प्रताप सिंह से मेवला महाराजपुर विधानसभा का चुनाव हारे।

2009 में तिगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते। 2009 से 2013 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2014 में रिकार्ड मतों से लोकसभा चुनाव जीतकर इतिहास बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed