{"_id":"5ec8bc338ebc3e9053290616","slug":"faridabad-cgm-car-met-with-accident-he-gets-severe-injuries-admitted","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबादः हादसे का शिकार हुई सीजीएम की कार, डिवाइडर से टकराकर पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबादः हादसे का शिकार हुई सीजीएम की कार, डिवाइडर से टकराकर पलटी
Sat, 23 May 2020 11:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 23 May 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
सीजीएम की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद सेक्टर-16 में महिला थाना गोलचक्कर के समीप शुक्रवार देर रात एक बोलेरो डिवाइडर से टकराकर हादसे की शिकार हो गई। इसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना देकर दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों घायलों को पास स्थित क्यूआरजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद गोलचक्कर के समीप जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
पुलिस छानबीन में सामने आया है कि हादसे की शिकार बोलेरो सीजीएम फरीदाबाद की है। यह कार जिंद परिवहन कार्यालय से सीजीएम के नाम पंजीकृत है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में बोलेरो रात के अंधेरे में एक पत्थर पर चढ़ने के बाद पलटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल के आसपास काफी अंधेरा है। यहां की लालबत्ती भी खराब है। जिसके कारण चालक को कुछ नहीं दिखा और पत्थर पर चढ़ने के कारण बोलेरो पलट गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।