फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Famous shops adulterated foods

नामचीन दुकानों के खाद्य पदार्थ भी मिलावटी

Thu, 03 Mar 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 03 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Famous shops adulterated foods

खाद्य पदार्थों के सैंपल लगातार फेल हो रहे हैं। बुधवार को आई रिपोर्ट में 20 सैंपल फिर फेल मिले। अमूल दूध के सैंपल भी फेल मिले हैं।

विज्ञापन


विजयनगर से लिया गया सॉस का सैंपल अनसेफ पाया गया है। फूड सेफ्टी अफसर यदूवीर सिंह यादव ने प्रताप विहार में साजन रेस्टोरेंट से वेजीटेबल सॉस का सैंपल लिया गया था।

रेस्टोरेंट के मालिक नितिन कुमार ने बताया कि इस सॉस को मेरठ के गौतम फूड प्रोडक्ट से खरीदा गया था। स्टेट लैब की जांच में पाया गया कि सॉस को रसायनों से मिलाकर बनाया गया था।

इसका प्रयोग स्वास्थ्य के लिए घातक बताया गया है। वेव सिनेमा कौशांबी से लिया गया रेड बुल एनर्जी ड्रिंक धोखाधड़ी कर बेचा जा रहा था। ड्रिंक्स मिसलिडिंग पाया गया है।
विज्ञापन


इस पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। आरडीसी में सुशील सिंह के काउंटर से लिया गया अमूल का पाश्चुराइज्ड मिल्क जांच में फेल हो गया है। यह सब-स्टैंडर्ड आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएचए के ईडीएम माल से लिए गए केएफसी का बटर भी जांच में फेल मिला है। इसमें ज्यादा मात्रा में मिलाए गए एनएसीएल से ब्लड प्रेशर बढ़ने की आशंका रहती है।

कविनगर में आकाश कुमार के काउंटर से लिया गया खुला दूध जांच में फेल मिला है। राजनगर स्थित मकोक बेकरी से लिए गए पेस्ट्री में मिलावट पाई गई है।

राजनगर में बीकानेर से लिया गया आटा बिस्कुट, वर्ल्ड स्क्वेयर मॉल मोहननगर से लिया गया पनीर, राजनगर में वेव मॉल से प्रोपराइटरी फूड चीजी जला पिओ जांच में फेल मिला है।

इंडस्ट्रियल एरिया से लिया गया अमूल टोंड मिल्क जांच में फेल मिला है। डीओ विनीत कुमार सिंह ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया मकनपुर से ली गई टोमेटो सॉस जांच में फेल मिली है।

बुलंदशहर रोड स्थित धनंजय ग्राइंडर्स से लिए गए अमचूर में मिलावट पाई गई है। साहिबाबाद स्थित यूपी वेयर हाउस से लिया गया साहिबा हींग मिलावटी मिली है।

टीएचए से लिया गया चिकन मसाला, देवेंद्रपुरी मोदीनगर से लिया गया मिर्च पाउडर, बीकानेर से लिया गया बूंदी का नमकीन जांच में फेल मिले हैं। वैशाली से लिया गया इंस्टेंट फूड मंचूरियन राइस जांच में फेल पाया गया है।

साइट-4 इंडस्ट्रियल एरिया से लिया गया कुलीनरी सॉस का सैंपल जांच में फेल पाया गया है। मेरठ रोड से लिया गया रेनबैक्सी का हेल्थ सप्लीमेंट और एलबर्ट डेविट का सॉफ्ट जेल जांच में फेल पाया गया।


वसुंधरा से लैकोफॉल कोको पाउडर, लोनी से लहसुन पाउडर, पांडव नगर से नारियल बुरादा और खोड़ा कालोनी से लिया गया यलो चिली पाउडर का सैंपल जांच में फेल मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed