फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Family Drama in police station for kidnapped son

बेटे को अगवा करने का आरोप लगा 5 घंटे थाने में किया ‘ड्रामा’, फिर ऐसे पलट गया बाप

Sat, 08 Sep 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 08 Sep 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Family Drama in police station for kidnapped son
Family Drama

बरौला में कपड़ा व्यापारी के बेटे के  अपहरण को लेकर पुलिस करीब 5 घंटे तक शहर की खाक छानती रही और परिजन थाने में जमकर हंगामा करते रहे। मगर युवक के बरामद होते ही मामला ही पलट गया। मामला रुपये के लेन देन का निकला। पिता की डांट के बाद युवक दुकान से चला गया था। सेक्टर-49 पुलिस ने गायब युवक और जिस युवक पर अपहरण का आरोप था दोनों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अनीता चौहान ने बताया कि छलेरा निवासी हरीश चंद गोयल कपड़ा व्यापारी हैं। उनकी बरौला में दुकान है। बेटा मनोहर भी दुकान पर बैठता है। मनोहर की आगाहपुर निवासी विकास से दोस्ती है। करीब एक साल पहले मनोहर ने बहन की शादी और व्यापार बढ़ाने के लिए दोस्त विकास से 14 लाख रुपये उधार लिया था।
विज्ञापन


जिसमें कुछ पैसे वापस किए थे कुछ रकम बाकी रह गई थी। विकास ने शनिवार सुबह मनोहर को पैसे देने के लिए घर बुलाया था। मनोहर के साथ उसके पिता भी गए थे। वहां से दोनों दुकान पर गए तो मनोहर को उसके पिता ने डांट लगाई। पिता से नाराज होकर मनोहर लघुशंका के बहाने दुकान से चला गया। जब कुछ देर तक वापस नहीं आया तो व्यापारी ने शोर मचाना शुरू कर दिया कि उसके बेटे का अपहरण हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

1 से 4 बजे तक जमकर ड्रामा किया

Family Drama in police station for kidnapped son
Family Drama

पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और थाने ले गई। पीड़ित पिता ने रोना-चिल्लाना शुरू कर दिया कि आगाहपुर निवासी विकास ने उसके बेटे को फोन करके बुलाया था और फिर अपहरण कर लिया। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस आगाहपुर गई तो विकास को घर से अपने साथ थाने ले आई।

व्यापारी ने सुबह करीब 11 से 4 बजे तक जमकर ड्रामा किया। हालांकि पुलिस टीमें लगातार युवक को तलाश कर रही थी और उसके नंबर को भी सर्विलांस पर लगाया दिया था। करीब 4 बजे युवक ने कुछ देर के लिए मोबाइल ऑन किया था तो पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई। 

करीब सवा 4 बजे पुलिस ने किसी तरह युवक को कालिंदी कुंज के पास से बरामद कर लिया और थाने ले गई। पुलिस ने मनोहर से पूछताछ की तो उसने बताया कि पिता की डांट के बाद वह दुकान से निकल गया और अपना मोबाइल भी बंद कर लिया था। 

पुलिस के सामने मनोहर ने कबूल किया कि विकास से उसने बहन की शादी और व्यापार के लिए पैसा लिया था। जो उसके पिता को लौटाना पड़ा था। पुलिस का कहना है कि मनोहर और विकास को शांति भंग के आरोप में पाबंद किया गया है। इनका पैसे का लेन देन को लेकर मामला चल रहा था और अपहरण जैसी कोई घटना नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed