{"_id":"b2f24de9c62b123d92c2d79ccad805bf","slug":"fake-call-railway-stations-on-high-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेक कॉल पर रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेक कॉल पर रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 05 Feb 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-पलवल ट्रेन में बम रखे जाने और दिल्ली स्टेशन को बम से उड़ाने और की सूचना पर बुधवार को अफसरों में हड़कंप मच गया।
इसके बाद गाजियाबाद और साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट जारी कर दिया। जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेनों में सघन अभियान चलाया।
दिल्ली, मथुरा और पलवल की ओर जाने वाली ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच में चेकिंग कराई गई। हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला।
एसएसआई जीआरपी पंकज लवानिया ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे दिल्ली और सिटी कंट्रोल रूम से दिल्ली से पलवल की ओर जाने वाली ट्रेन में बम की सूचना फ्लैश हुई थी।
इसके बाद एहतियात के तौर पर गाजियाबाद में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों की चेकिंग कराई गई।
करीब तीन घंटे तक यह अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेटफार्म और ईएमयू ट्रेनों में भी चेकिंग की गई। पंकज लवानिया ने बताया कि खासतौर से जनरल कोच की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बाद में सूचना मिली कि बम धमाके की अफवाह शरारती तत्वों ने फोन कर उड़ाई थी। उन्होंने बताया कि चेकिंग के बाद भी प्लेटफार्म पर गश्त बढ़ा दी गई है।
स्टेशन अधीक्षक बने बीके गुप्ता
साहिबाबाद स्टेशन अधीक्षक एनपी मलिक का तबादला हो गया है। रेलवे स्टेशन पर डिप्टी एसएस के तौर पर कार्यरत बीके गुप्ता को एसएस का कार्यभार दिया गया है। मंगलवार को विदाई समारोह के बाद नए एसएस ने कार्यभार संभाला। एनपी मलिक का तबादला शामली किया गया है।