फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake call centre busted in delhi, this is how government loose its thousand crore revenue

देश की राजधानी में चल रहा था ये फर्जी कॉल सेंटर, ऐसे पहुंचाया सरकार को हजार करोड़ का नुकसान

Mon, 18 Nov 2019 09:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 18 Nov 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
fake call centre busted in delhi, this is how government loose its thousand crore revenue
फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मोतीनगर में फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर चला रहे ठगों ने सरकार को भी करीब एक हजार करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला है कि आरोपी वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) कॉल इंटरनेट के जरिये फोन करते थे। वे जिस नंबर से फोन करते, वह कनाडा का होता था। इस तरह की सुविधा लेने के लिए सरकार से लाइसेंस लेना जरूरी है, जिसके लिए मोटी फीस भी देनी होती है।
विज्ञापन


ठग बिना किसी अनुमति के ये गतिविधियां चला रहे थे। दूरसंचार विभाग की टीम की जांच में पता चला कि आरोपी से वीओआईपी कॉल की प्रक्रिया में कानूनी गेटवे को दरकिनार कर रहे थे। इससे सरकार को आर्थिक नुकसान हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, ठगों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार से अनधिकृत वीओआईपी खरीदे थे। इससे भारतीय सरकार को भारी नुकसान हुआ। इससे आरोपियों ने भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम 1985 का भी उल्लंघन किया है।

अधिकारी नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देंगे। सूत्रों की माने तो आरोपियों ने भारत सरकार को करीब 1 हजार करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है।

मास्टरमाइंड फरार, तीन करीबी साथी दबोचे
पुलिस को पकड़े गए लोगों से पूछताछ में पता चला कि गिरोह का मास्टरमाइंड बन्नी है।  वह राजा, सुशील, नवीन, पंकज, जसजोत, सरबजोत और सागर के साथ मिलकर फर्जी कॉल सेंटर चलाता था। यह कॉल सेंटर रात के समय काम करता था।

बन्नी कॉल सेंटर में कम ही आता था। वही कॉल सेंटर में भर्ती के लिए युवकों का साक्षात्कार लेता था। सेंटर से बन्नी के तीन करीबी साथियों लुधियाना पंजाब निवासी जसजोत, मैनेजर सरबजोत और गुरुग्राम निवासी सागर जैन को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोग दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, असम और नगालैंड के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी पढ़े-लिखे हैं और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed