फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faiz s body was taken out of grave after 108 days for investigation on murder charges in Bulandshahar

शव खुद खोलेगा मौत का राज!: 108 दिन बाद कब्र से निकाली गई लाश, जानिए आखिर क्यों उठाया गया ऐसा कदम

Wed, 22 Nov 2023 04:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 22 Nov 2023 04:53 PM IST
सार

बुधवार को जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम राकेश कुमार की मौजूदगी में शव को 108 दिन बाद कब्र से निकाला गया। परिजनों ने एक महीने पहले मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Faiz s body was taken out of grave after 108 days for investigation on murder charges in Bulandshahar
शव को निकलवाया गया बाहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा के मुंडाखेड़ा नगर में दो अगस्त को डूबे फैज की हत्या के आरोप में शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेजा गया। बुधवार को जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम राकेश कुमार की मौजूदगी में शव को 108 दिन बाद कब्र से निकाला गया। परिजनों ने एक महीने पहले मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की खीरखानी मोहल्ला निवासी कल्लो ने बताया कि दो अगस्त को उसके 18 वर्षीय बेटे फैज की मुंडाखेड़ा नहर में धक्का देकर दोस्त अयान ने हत्या कर दी थी, जिसका शव दो दिन बाद चार अगस्त को पलड़ा झाल में मिला था। मामले में पीड़िता ने उस वक्त पुलिस से पोस्टमार्टम की मांग की थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन

बिन पोस्टमार्टम के ग्रामीण व रिश्तेदारों ने उसके बेटे को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। इसके बाद पीड़िता ने थाने, सीओ कार्यालय और बुलंदशहर एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की तो पोस्टमार्टम नहीं कराने का कारण पूछा। इसके बाद पीड़िता ने पोस्टमार्टम की भी मांग की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। 

इसके बाद पीड़िता ने प्रयागराज में स्थित हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। घटना के 77 दिन बाद न्यायालय के आदेश पर 21 अक्तूबर को पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ। इसमें मृतक फैज का दोस्त अयान, उसका पिता शफीक, रफीक, अतीत और अयान की मां रेश्मा के खिलाफ बलवा, हत्या और योजना बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई को सोमवार को परिजनों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई। 

विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर शव को कब्र से निकाला गया। इस दौरान खुर्जा कोतवाली पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए सौंपा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - राकेश कुमार, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed