फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faishon of the week in next 4 days in gurgaon

गुड़गांव में 4 दिनों तक चलेगा फैशन ऑफ द वीक

Wed, 16 Apr 2014 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 16 Apr 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
faishon of the week in next 4 days in gurgaon

साइबर सिटी में बृहस्पतिवार से चार दिवसीय गुड़गांव फैशन वीक शुरू हो रहा है। इन चार दिनों में फैशन डिजाइनरों के लेटेस्ट कलेक्शन पर देश की चुनिंदा मॉडल कैट वॉक करती नजर आएंगी। इसके लिए विभिन्न मौके के पहरावे और आत्म सुरक्षा को लेकर गहन विचार विमर्श होगा।

विज्ञापन


फैशन वीक का आयोजन एनएच-आठ से लगते सेक्टर 15 पार्ट टू के एक होटल में आयोजित किया जा रहा है। इसमें विभिन्न फिल्मों में काम कर चुकीं सुरवीन चावला के कलेक्शन भी पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का पहला दिन फैशन डिजाइनों के के नाम रहेगा। जबकि रविवार को भी नामचीन डिजाइनरों के नए कलेक्शन पर मॉडल रैंप पर कैट वॉक करती नजर आएंगी।

फैशन वीक के दूसरे दिन वर्कशॉप का दौर चलेगा। इससे आम आदमी को जोड़ने के लिए कई ऐसे काम रखेगे गए हैं जिससे उन्हें सीधी मदद मिलेगी। इस वर्कशॉप में मुख्य रूप से पुरूष और स्त्री को आत्मराक्षार्थ कई गुण सिखाए जाएंगे। इसके अलावा यौन उत्पीड़न से निपटने के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैशन वीक तीसरा दिन भी बेहद महत्वपूर्ण होगा। इस दिन समय, समारोह और मौसम के हिसाब से मेकअप आर्टिस्ट मेकअप के टिप्स देंगे। यही नहीं यह भी बताया जाएगा कि कोई भी व्यक्ति अपनी हाईट और कंप्लेक्स के हिसाब से किस तरह के कपड़े में वह जंच सकता है। इन सबके अलावा चार दिन तक रंगारंग कार्यक्रम का दौर भी चलेगा।

फैशन वीक की आयोजक रीना चतुर्वेदी का कहना है कि इन चार दिनों में अंतर्राष्ट्रीय परंपरागत एवं आधुनिक फैशन का मिश्रण देने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed