फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Factionalism started in Delhi Police Stations for Silver and Gold Awards

दिल्ली पुलिस के सिल्वर और गोल्ड अवार्डों के लिए थानों में शुरू हुई गुटबाजी

Wed, 24 Jun 2020 05:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Jun 2020 05:04 AM IST
सार

  • पुलिसकर्मी जुगाड़ लगाकर अपने नाम भिजवा रहे हैं 
  • ज्यादातर जगहों पर थानाध्यक्षों ने अपना नाम भेजा 
  • दिल्ली पुलिस ने इस वर्ष से ही शुरू किए हैं ये अवार्ड 

विज्ञापन
Factionalism started in Delhi Police Stations for Silver and Gold Awards
दिल्ली पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

एक तरफ जहां दिल्ली पुलिस के जवान कोरोना योद्धा बनकर दिल्ली के लोगों के लिए लड़ रहे हैं वहीं सिल्वर व गोल्ड अवार्डों को लेकर दिल्ली पुलिस के थानों में गुटबाजी शुरू हो गई है। इन अवार्ड के लिए काफी थानों के थानाध्यक्षों ने अपना व अपने चहेतों का नाम भेजा है। 

विज्ञापन


ऐसे में थाने में बढ़िया काम करने वाले पुलिसकर्मी अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। ऐसे लोग अवार्ड के लिए जान-पहचान लगाकर अपने नामों को आगे भिजवा रहे हैं। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अवार्ड देने में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी और बढ़िया काम करने वाले पुलिसकर्मियों को ही अवार्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन

 
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अन्य अर्धसैनिक बलों और पुलिस संगठनों की तर्ज पर दिल्ली पुलिस ने भी अपने पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट, सराहनीय एवं साहसिक कार्यों के लिए वर्ष 2020 से सिल्वर डिस्क अवार्ड और गोल्डन डिस्क अवार्ड देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर वर्ष गणतंत्र दिवस व स्वंत्रतता दिवस पर सीमित पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को ही अवार्ड दिए जाते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस में साहसिक कार्य करने वाले पुलिसकर्मी रह जाते हैं। इस कारण ये अवार्ड शुरू किए गए हैं। पहले ये अवार्ड गृहमंत्रालय द्वारा दिए जाते थे, मगर अब अवार्ड देने की शक्तियां दिल्ली पुलिस आयुक्त को दे दी गई हैं। 50 पुलिस अधिकारी व कर्मियों को सिल्वर कमेंडेशन डिस्क व 25 को गोल्उ कमेंडेशन डिस्क अवार्ड दिए जाएंगे। 

दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने हर जिला डीसीपी से अवार्ड के योग्य पुलिसकर्मियों के नाम मांगे हैं। जिला डीसीपी ने थानाध्यक्षों से नाम मांगे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कई थानों के थानाध्यक्ष साहसिक व अच्छा काम करने वालों का नाम भेजने की बजाय अपना व अपने चहेतों का नाम भेज रहे हैं। 


दक्षिणी परिक्षेत्र के एक इंस्पेक्टर ने बताया कि थानाध्यक्ष पारदर्शिता नहीं अपना रहे हैं। ऐसे में थाने में गुटबंदी बढ़ रही है। ऐसे में जिन लोगों ने अच्छा काम किया और उसके थानाध्यक्ष ने उनका नाम अवार्ड के लिए नहीं भेजा है वो पुलिसकर्मी जिला डीसीपी ऑफिस में जान-पहचान निकलवा कर अपना नाम आगे बढ़ रहा है। कई थानों में तैनात इंस्पेक्टरों ने भी यहीं बात कही। ऐसे में काफी पुलिसकर्मियों में रोष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed