{"_id":"69b56a635fde6447df0c4e58","slug":"facility-of-online-test-repoort-in-gtb-hospital-soon-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-127802-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जीटीबी अस्पताल में ऑनलाइन मिलेगी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जीटीबी अस्पताल में ऑनलाइन मिलेगी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
- मरीजों को अब नहीं लगाने पड़ेंगे लैब के चक्कर
नई दिल्ली। गुरु तेग बहादुर अस्पताल में मरीजों को जल्द ही जांच रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट पोर्टल पर उपलब्ध हो जाएगी। संबंधित डॉक्टरों को भी मरीज की रिपोर्ट डिजिटल माध्यम से मिल सकेगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अभी तक मरीजों को खून, एक्स-रे, सीटी स्कैन समेत अन्य जांचों की रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल की लैब में अलग से आना पड़ता है, जिससे उन्हें समस्या होती है। नई डिजिटल प्रणाली शुरू होने के बाद उन्हें आसानी होगी।
अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि खासतौर पर गंभीर मरीजों के उपचार में यह व्यवस्था काफी सहायक साबित होगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस प्रणाली को शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जल्द ही इसे औपचारिक रूप से लागू कर दिया जाएगा। संवाद