फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eye witness Aslam says conspiracy to burn alive a Akbar in alwar of rajasthan

अलवर लिंचिंगः चश्मदीद का बड़ा खुलासा, अकबर को तेल छिड़ककर जिंदा जलाने की थी साजिश

Mon, 23 Jul 2018 12:50 AM IST
राजुद्दीन जंग, अमर उजाला, फिरोजपुर झिरका
राजुद्दीन जंग, अमर उजाला, फिरोजपुर झिरका Updated Mon, 23 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Eye witness Aslam says conspiracy to burn alive a Akbar in alwar of rajasthan

अलवर के ललावंडी गांव के जंगलों में कथित गोतस्कर अकबर की हत्या के मामले में रविवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब चश्मदीद असलम ने बयान दिया कि हमलावरों के साथ क्षेत्र के एमएलए भी शामिल है। 

विज्ञापन


अकबर को पीटने के दौरान हमलावर बोल रहे थे कि इसे जिंदा जला दो, हमारे साथ एमएलए साहब है। असलम  ने ललावंडी गांव के सुरेश, विजय, परमजीत, नरेश, धर्मेंद व दो अन्य के नाम भी हमालवरों में शामिल बताए हैं। 
विज्ञापन


रामगढ़ थाने से बयान लेने आए एएसआई मोहनसिंह को दिए बयान में असलम ने बताया कि 20-21 जुलाई की आधी रात वह और अकबर व दो गाय लेकर ललावंडी के जंगलों से जा रहे थे। उसी वक्त 5-7 लोग आए और उन्होंने गाय व बछडे़ छींनकर हमारे साथ मारपीट करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं किसी तरह भागकर कपास की फसल में छिप गया। इसके बाद हमलावर अकबर की लाठी डंडों से पिटाई करने लगे और आपस में एक दूसरे का नाम ले रहे थे। कह रहे थे कि हमारे साथ एमएलए साहब हैं। हमें डरने की जरूरत नहीं है तेल छिड़ककर इस गोतस्कर को जिंदा जला दो।

Trending Videos

Eye witness Aslam says conspiracy to burn alive a Akbar in alwar of rajasthan
बयान दर्ज होने के बाद असलम ने अमर उजाला को बताया कि घटना के दौरान पुलिस मौके पर पहुंच जाती तो अकबर इस वक्त जिंदा होता, लेकिन उसे रामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अल सुबह 4 बजे भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं। 

इससे साफ जाहिर है कि पुलिस तथ्यों को छुपा रही है और इस मामले में संलिप्त दिखाई देती है। फिरोजपुर थाने में बयान दर्ज करने आए एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि असलम के लिखित बयानों के अलावा वीडियोग्राफी कराई गई है।

इस दौरान हरियाणा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आजाद मोहम्मद, वरिष्ठ समाजसेवी रमजान चौधरी, मेवात विकास सभा के सदर सलामुदीन एडवोकेट, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed