{"_id":"f67faf0107d1078a5870d350d4641ada","slug":"extra-bus-service-for-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर जाने के लिए अतिरिक्त बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर जाने के लिए अतिरिक्त बस सेवा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 04 May 2014 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव से अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज अतिरिक्त बस सेवा उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
दो दिन पहले ही रोडवेज ने जयपुर तक सुपर लग्जरी वॉल्वो बस सेवा आरंभ की है।
इसके साथ ही उर्स के मद्देनजर रोडवेज अजमेर शरीफ जाने वाले श्रद्धालुओं को खास सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है।
रोडवेज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार से अजमेर के लिए अतिरिक्त बस सेवा शुरू की जाएगी।
फिलहाल अजमेर के लिए एक बस चलाई जा रही है। यह सेवा गुड़गांव बस अड्डा से अजमेर बस अड्डा तक होगी।
इसके अलावा इफ्को और राजीव चौक से दूसरे डिपो और परिवहन निगम की सेवाएं उपलब्ध हैं।
मेवात के महाप्रबंधक अश्वनी कुमार डोगरा ने कहा कि मेवात से अजमेर के लिए सीधी बस सेवा चलाई जा रही है। इस सेवा में दो बसों का इजाफा किया जा रहा है।