फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Express trains stop MST.

एक्सप्रेस ट्रेनों में एमएसटी बंद, यात्री नाराज

Mon, 24 Nov 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 24 Nov 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
Express trains stop MST.

फरीदाबाद में एक्सप्रेस ट्रेनों में एमएसटी की सुविधा खत्म करने से दैनिक यात्रियों में खासी नाराजगी है। सोमवार को यात्री संघ के पदाधिकारियों ने एडीआरएम से मुलाकात की और उन्हें समस्याएं बताईं। यात्री संघ ने शटल गाड़ियों में कोचों की संख्या भी बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि उत्तर रेलवे ने दिल्ली से पलवल के बीच चलने वाले दैनिक यात्रियों की एमएसटी सुविधा एक्सप्रेस और सुपरफास्ट गाड़ियों से खत्म कर दी है। पकड़े जाने पर यात्रियों को जुर्माना भी अदा करना पड़ सकता है। जबकि पलवल से दिल्ली 15 से 17 हजार  व फरीदाबाद से 13 से 18 हजार दैनिक यात्री प्रतिदिन दिल्ली आते-जाते हैं।
विज्ञापन


एमएसटी की समस्या को लेकर रेल पैसेंजर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिल्ली में एडीआरएम परिचालन विवेक श्रीवास्तव से मुलाकात की और उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। एसोसिएशन के प्रेस सचिव प्रकाश सिंगला ने बताया कि उन्होंने अपनी बात प्रमुखता से रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही शटल गाड़ियों में कोचों की संख्या बढ़ाए जाने की भी मांग की है। दैनिक यात्री संघ की प्रधान विजयलक्ष्मी का कहना है कि रेलवे के उच्चाधिकारी बेलगाम हो गए हैं। जल्द ही इस संबंध में रेलवे मंत्री से मुलाकात कर उन्हें समस्याओं से अगवत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed