पेट्रोल पंप में आग लगने से धमाका, एक घायल
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक पेट्रोल पंप पर जोरदार धमाका हुआ।
लोग धमाके कारण जान पाते इससे पहले ही इलाके में भागमभाग मच गई। वहीं, दूसरी ओर मामले की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैली।
मामले जानकारी पाकर तुरंत पुलिस विभाग सक्रिय हो गया। बाद में पता चला कि धमाका आग लगने से हुआ था। तब पुलिस ने तुरंत फायर अफसर समेत दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाईं।
एक पेट्रोल मशीन उड़ी
दरअसल पेट्रोल पंप में तेल डिस्पेंसर में गर्मी और लापरवाही की वजह से आग लग गई थी। आग बढ़ने पर पेट्रोल पंप के एक मशीन में जोरदार धमाका हुआ और वह मशीन गिर पड़ी।
इसी के साथ आग ने भयानक रूप ले लिया, जिसमें एक शख्स बुरी तरह से झुलस गया और एक अन्य शख्स भी घायल हो गया।
हालांकि फायर अफसर और दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाल लिया है और घायल को भी नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।