फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Experts says corona effect can be seen in delhi after festive season

विशेषज्ञों की राय: दिल्ली में दिखाई दे सकता है त्योहारों के बाद कोरोना का असर

Tue, 26 Oct 2021 01:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 26 Oct 2021 01:25 AM IST
सार

स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. शांतनु सेन का कहना है कि दिल्लीवालों को यह कतई नहीं भूलना चाहिए कि यहां कोरोना का डेल्टा वेरिएंट 40 फीसदी से अधिक मरीजों में मिल चुका है।

विज्ञापन
Experts says corona effect can be seen in delhi after festive season
बाजार में भीड़, कोविड नियमों का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी में कोरोना महामारी निचले स्तर पर है। टीकाकरण भी दो करोड़ पार हो चुका है, लेकिन यह हालात ज्यादा दिन तक एक जैसे नहीं रहने वाले हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारों के बाद कोरोना का असर दिखाई दे सकता है। कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव भी हो सकता है क्योंकि राजधानी में लोगों की लापरवाही भी नजर आ रही है। त्योहारों के दौरान बाजारों से भीड़ की तस्वीरें सामने आ रही हैं। कोविड नियमों की परवाह न करते हुए लोग भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं। इसकी वजह से अगले कुछ सप्ताह बाद संक्रमण में बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. शांतनु सेन का कहना है कि दिल्लीवालों को यह कतई नहीं भूलना चाहिए कि यहां कोरोना का डेल्टा वेरिएंट 40 फीसदी से अधिक मरीजों में मिल चुका है। यह वेरिएंट दोबारा से संक्रमित भी कर सकता है और वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद पॉजीटिव भी कर सकता है।
विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित आईजीआईबी के वैज्ञानिकों ने इसी साल जून माह में अध्ययन पूरा किया था जिसके मुताबिक दिल्ली से पांच हजार से अधिक सैंपल की जीनोम सीक्वेसिंग की गई और इनमें से 59 फीसदी में डेल्टा वेरिएंट ही मिला है। यह अध्ययन मेडिकल जर्नल मेडरेक्सिव में प्रकाशित भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल के डॉ. जुगल किशोर का कहना है कि महामारी का असर चाहे जो भी हो, लेकिन लोगों के व्यवहार में बदलाव नहीं आना चाहिए। चेहरे पर मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टैसिंग का पालन हर किसी के लिए अनिवार्य है। फिर चाहे वह युवा हो या फिर बुजुर्ग। अगर लोग अधिक लंबे समय तक लापरवाही बरतते हैं तो आगामी दिनों में हालात गंभीर भी हो सकते हैं। 

दिल्ली एम्स के डॉ. संजय राय का कहना है कि कोरोना के कुछ वेरिएंट काफी आक्रामक प्रकृति से जुड़े हैं। इन्हीं की वजह से टीकाकरण के बाद भी कोविड सतर्कता नियमों का पालन अनिवार्य किया गया। लोगों को महामारी को लेकर गंभीरता बरतनी चाहिए, वह भी तब जब कुछ माह पहले दूसरी लहर के गवाह बन चुके हों। 

बाजारों की भीड़, नियमों की परवाह नहीं

त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट में रविवार और सोमवार को खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कोरोना के कहर से बेफिक्र लोग बाजार में घूमते हुए दिखे। इस दौरान, दो गज की दूरी यानी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन होता नजर नहीं आया।  केंद्र सरकार की ओर से बार-बार लोगों से बाजारों में भीड़ लगाने से बचाने का आग्रह किया जा रहा है। साथ ही राज्य सरकारों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि ज्यादा भीड़ नहीं जुटे।

चांदनी चौक, सदर बाजार में भी हालात गंभीर
सोमवार को चांदनी चौक और सदर बाजार में भी हालात अलग नहीं मिले। यहां भी लोगों की भीड़, लंबा ट्रैफिक जाम और दुकानों पर भीड़ साफ दिखाई दे रही थी। नई सड़क, चावड़ी बाजार और लालकुआं इलाके में भी लोगों का हुजूम नजर आ रहा था। चांदनी चौक के आसपास गलियारों में भी दुकानों पर लोग खरीददारी में जुटे थे और इस दौरान किसी के चेहरे पर मास्क नहीं था तो किसी का मास्क उसकी नाक से नीचे थे। ज्यादातर दुकानदार और मजदूरों के चेहरे पर भी मास्क नहीं था।

भीड़ में मास्क भी हो जाता है फेल
एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि चेहरे पर मास्क इसलिए लगाया जाता है ताकि आपके आसपास किसी संक्रमित मरीज के जरिए संक्रमण से बचा जा सके लेकिन अगर कोई व्यक्ति मास्क लगाकर भीड़ में घुसता है तो वहां मास्क भी फेल साबित होता है। इस भीड़ में अगर कोई संक्रमित मरीज है तो मास्क से सुरक्षा मिलने की संभावना काफी कम हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed