फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Exclusive: why Police chargesheet silent on uniform and Three Stars

एक्सक्लूसिव: पुलिस वर्दी, थ्री स्टार पर क्यों खामोश है पुलिस चार्जशीट

Sat, 02 Jan 2016 06:56 PM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
Exclusive: why Police chargesheet silent on uniform and Three Stars

बीपीओ कर्मी जिगिसा घोष की हत्या मामले में मुख्य आरोपी रवि कपूर के पास पुलिस की वर्दी कहां से आई और उसे बीकन किसने दिया था या फिर उसके पास पुलिस के विशेष आयुक्त की थ्री स्टार प्लेट कैसे आई। इन बातों को पुलिस ने जानने की कोशिश नहीं की थी। शायद इसलिए पुलिस की चार्जशीट में इस संबंध में जांच का जिक्र भी नहीं है।

विज्ञापन


अदालत में मामले की सुनवाई में पुलिस की जांच की इन खामियों का खुलासा हुआ है। अगर पुलिस ने इसकी जांच की होती तो शायद कई बातें या परतें खुल जातीं। मामले में मुख्य आरोपी रवि कपूर खुद पुलिस का मुखबिर रह चुका था।

विज्ञापन


वसंत कुंज निवासी जिगिसा घोष 18 मार्च 2009 को गायब हो गई थीं। उसका शव दो दिन बाद फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके में मिला था। अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी पत्रकार की हत्या का भी हुआ था खुलासा

Exclusive: why Police chargesheet silent on uniform and Three Stars

इस मामले में रवि कपूर व उसके साथी गिरफ्तार किए गए थे। पूछताछ के दौरान टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या का भी खुलासा हुआ था।


पुलिस को आरोपियों का सुराग जिगिसा के मोबाइल से मिला था। उसका मोबाइल कपिल शर्मा नाम का युवक इस्तेमाल कर रहा था लेकिन पुलिस ने इस युवक को आरोपी या गवाह बनाना मुनासिब नहीं समझा।

मामले में मुख्य आरोपी रवि कपूर की सेंट्रो कार से बीकन से मिला था। पुलिस की जांच इस बारे में खामोश है कि उसे यह बीकन कहां से और किससे मिला।

थ्री स्टार नंबर प्लेट कहां से आई पुलिस को नहीं पता

Exclusive: why Police chargesheet silent on uniform and Three Stars

साकेत जिला अदालत के अतिरिक्त बचाव पक्ष के अधिवक्ता दीपक शर्मा से जिरह करते हुए पुलिस ने इस तर्क को खारिज कर दिया यह स्टीकर या बीकन पुलिस ने खुद उसे फंसाने के लिए कार में रखे थे।


बचाव पक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कार पर लगे स्टीकर पर हरियाणा पंजाब हाईकोर्ट की स्पेलिंग गलत थी और उस पर जिस कार रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा था वह नंबर कभी अथॉरिटी ने जारी नहीं किया था। इसके अलावा भी एक अन्य अदालती स्टीकर भी मिला था। पुलिस ने इसके स्रोत के बारे में भी कोई जांच नहीं की।

पेश मामले में सबसे ज्यादा गंभीर बात थ्री स्टार प्लेट मिलना रहा है। यह प्लेट विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी की कार पर लगाई जाती है। यह नंबर प्लेट किस अधिकारी की थी या रवि कपूर को कहां से मिली थी, इस पर भी पुलिस की चार्जशीट खामोश है।

इस बात का भी नहीं है कोई जिक्र

Exclusive: why Police chargesheet silent on uniform and Three Stars

मामले में आरोपी की कार से दिल्ली पुलिस की वर्दी मिली थी और उसके बायें बाजू पर दिल्ली पुलिस का लोगो था और कंधे पर दि.पु. (दिल्ली पुलिस का शॉर्ट फार्म) का बैज था। यह वर्दी किसकी थी और रवि कपूर के पास कैसे थी, चार्जशीट में इसका कोई जिक्र नहीं है।


पुलिस की जांच रवि कपूर से मिले वोटर कार्ड, न्यूज चैनल के आई कार्ड, कार से मिले हथियारों के बारे में भी खामोश है। पुलिस ने कपिल शर्मा से मृतका का मोबाइल बरामद किया था लेकिन यह शख्स आरोपियों की सूची में शामिल नहीं है।

पुलिस ने इस बात का का भी खुलासा नहीं किया कि मृतका के मोबाइल पर सबसे ज्यादा किसने और कितनी बार बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed