फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Examine will illegal possession of Crematorium of Noida Extension

नोएडा एक्सटेंशन में श्मशान पर अवैध कब्जे की होगी जांच

Sat, 22 Feb 2014 08:29 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 22 Feb 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
Examine will illegal possession of Crematorium of Noida Extension

नोएडा एक्सटेंशन के पतवाड़ी गांव में श्मशान की जमीन भवन निर्माण कंपनी सुपरटेक बिल्डर्स को आवंटित कर देने के मामले में हाईकोर्ट ने जांच का आदेश दिया है। डीएम को एक टीम बनाकर भौतिक सत्यापन करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के साथ श्मशान को स्थानांतरित करने की योजना भी मांगी है। इसके लिए सरकार को तीन सप्ताह का समय दिया है। अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी।

नोएडा के टीकम सिंह ने जनहित याचिका दाखिल कर श्मशान की जमीन सुपरटेक बिल्डर्स को आवंटित करने का आरोप लगाया है। इससे पूर्व भी इसी मामले को लेकर दाखिल की गई याचिका में प्रदेश सरकार ने बताया था ग्राम सभा के प्रस्ताव पर श्मशान को स्थानांतरित किया गया और पुराने श्मशान को ग्रीन बेल्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


टीकम सिंह की याचिका में कहा गया है कि श्मशान की भूमि सुपरटेक बिल्डर्स को आवंटित की गई है जिस पर निर्माण भी कराया जा रहा है।

एडीएम प्रशासन गौतमबुद्ध नगर इस मामले की जांच कर चुके हैं और उनकी रिपोर्ट से भी आरोपों की पुष्टि हुई है। एसडीएम की रिपोर्ट पर थानाध्यक्ष बिसरख और एसडीएम दादरी को निर्माण रोकने का निर्देश दिया गया इसके बावजूद निर्माण जारी रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed