{"_id":"67b06363b10068eb5a06b11d","slug":"examination-held-in-kendriya-vidyalaya-under-strict-surveillance-in-noida-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Exams 2025: नोएडा में कड़ी निगरानी के बीच केंद्रीय विद्यालय में हुई परीक्षा, छात्र बोले- पेपर सरल आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Exams 2025: नोएडा में कड़ी निगरानी के बीच केंद्रीय विद्यालय में हुई परीक्षा, छात्र बोले- पेपर सरल आया
Sat, 15 Feb 2025 03:20 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 15 Feb 2025 03:20 PM IST
सार
नोएडा में सीबीएसई बोर्ड के छात्रों ने पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा दी। परीक्षा में कड़ी निगरानी और चेकिंग के बाद ही बच्चों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा में सीबीएसई बोर्ड के छात्रों ने पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा दी। परीक्षा में कड़ी निगरानी और चेकिंग के बाद ही बच्चों को प्रवेश दिया गया। अभिभावकों ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा में पहले दिन बच्चों को पहली बार एग्जाम में थोड़ा डर सता रहा था। पहला पेपर सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित किया गया।
विज्ञापन
सेक्टर-24 स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा देने छात्रों ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर सरल आया था, लेकिन सीबीएसई ने कुछ प्रश्नों को घुमा कर पूछा है। एक दूसरे छात्र ने बताया कि पेपर में जो प्रश्न पूछे वह अधिकतर सिलेबस से थे पहला पेपर बहुत अच्छा गया प्रश्न अधिकतर बहुत सिंपल था। आपको बता दे की पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में तीन स्कूलों के सेंटर पड़े हैं पहले समरविला स्कूल दूसरा मानव रचना स्कूल और तीसरा आसीसी कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने चौकसी के बीच परीक्षा दी।
विज्ञापन