{"_id":"6630047f718cfae4530721c4","slug":"ex-mla-says-got-death-threat-from-khalistani-extremist-lodges-police-complaint-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पूर्व विधायक का दावा- खालिस्तानी समर्थक ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस में दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पूर्व विधायक का दावा- खालिस्तानी समर्थक ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Tue, 30 Apr 2024 02:05 AM IST
विजय पुंडीर
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:05 AM IST
सार
पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह शंटी ने कहा कि खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर मुझे और मेरे बेटे को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह शंटी ने सोमवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दावा किया गया कि उन्हें खालिस्तानी चरमपंथी से जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पद्म श्री से सम्मानित और शहीद भगत सिंह सेवा दल के अध्यक्ष शंटी ने पुलिस उपायुक्त, शाहदरा और SHO विवेक विहार पुलिस स्टेशन को भी पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सोमवार को एक व्हाट्सएप कॉल आया और फोन करने वाले ने उनसे पंजाबी में बात की और उनके बेटे का नाम पूछा।
विज्ञापन
शंटी ने कहा, 'खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर मुझे और मेरे बेटे को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई। मैंने आगे की कार्रवाई के लिए शिकायत सौंपी।' उन्होंने कहा कि उनका बेटा ज्योत जीत दिल्ली में भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता है और खालिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ खुलकर अपनी राय रखता रहा है।
विज्ञापन