दिल्ली: पंजाबी बाग के जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए केजरीवाल, बोले- अधर्म बढ़े तो भगवान लेते हैं अवतार
कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने भगवान से प्रार्थना की कि श्री कृष्ण सभी भक्तों की झोली खुशियों से भर दें। उन्होंने गीता के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि जब-जब धरती पर पाप और अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर उसका नाश करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाबी बाग में आयोजित भव्य जन्माष्टमी महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की और सभी भक्तों के जीवन में सुख-शांति की कामना की।
आज पंजाबी बाग में आयोजित भव्य जन्माष्टमी महोत्सव में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मेरी प्रार्थना है कि भगवान श्री कृष्ण सभी भक्तों की झोली खुशियों से भर दें।
विज्ञापन
गीता में लिखा है कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर अधर्म का नाश करते हैं। आज हमारे देश में… pic.twitter.com/vd8BLf0loa— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 4, 2026
खुशियों की प्रार्थना
कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने भगवान से प्रार्थना की कि श्री कृष्ण सभी भक्तों की झोली खुशियों से भर दें। उन्होंने गीता के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि जब-जब धरती पर पाप और अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर उसका नाश करते हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के सामने कई समस्याएं खड़ी हैं। इसे देखते हुए उन्होंने ईश्वर से विशेष प्रार्थना की कि वे देशवासियों की सभी परेशानियों को जल्द दूर करें।