फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ex aam aadmi party members attacks on arvind kejriwal

ये क्या! 'अपनों' ने ही कह दिया 'गिरगिट हैं केजरीवाल'

Mon, 05 May 2014 06:22 PM IST
Updated Mon, 05 May 2014 06:22 PM IST
विज्ञापन
ex aam aadmi party members attacks on arvind kejriwal

बनारस में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ ताल ठोंकने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राह में अब उनके अपने ही रोड़ा बनने लगे हैं।

विज्ञापन


मोदी को हराने के लिए बनारस से चुनाव लड़ रहे केजरीवाल के लिए अब विरोधियों से ज्यादा बागी हुए अपनों से खतरा बढ़ गया है।

केजरीवाल के बागी साथियों ने ऐसा काम किया है जिससे केजरीवाल का विरोधी खेमा और भी हावी होने की स्थिति में आ गया है।

केजरी और शाजिया पर गंभीर आरोप

ex aam aadmi party members attacks on arvind kejriwal

दरअसल, दिल्ली में आम आदमी पार्टी से बागी हुए कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल और गाजियाबाद से लोकसभा उम्मीदवार शाजिया इल्मी पर साम्प्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाया है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि केजरीवाल ने न सिर्फ आम जनता को धोखा दिया है बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा।

केजरीवाल के खिलाफ एकजुट हुए आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकर्ताओं ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केजरी देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरी के विरोध में ये क्या किया...

ex aam aadmi party members attacks on arvind kejriwal

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के विरोध में उनका पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने 'मैं हूं गिरगिट' का पोस्टर लगाकर केजरी को रंग बदलने वाला करार दिया।

पूर्व कार्यकर्ता रहे जितेंद्र झा ने कहा कि केजरीवाल, आम आदमी पार्टी बनाकर कांग्रेस का एजेंडा पूरा कर रहे हैं। उन्हें कांग्रेस ने ही पैदा किया है और अब वे आम आदमी पार्टी के माध्यम से देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: LG क्या, हाईकोर्ट की भी नहीं सुनते हैं 'ये'

ये भी पढ़ें: ऐतिहासिक जीत के बाद कांग्रेस का नया प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed