फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Every vehicle in the capital broke traffic rules at least twice.

Delhi Traffic: हर वाहन ने कम से कम दो बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ा, एक कैब चालक ने तो 866 बार उड़ाईं धज्जियां!

Sun, 07 Dec 2025 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Dec 2025 05:57 AM IST
सार

ट्रैफिक चालान के आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि देश की राजधानी में सड़कों पर चलना या यात्रा करना कितना खतरनाक है।  

विज्ञापन
Every vehicle in the capital broke traffic rules at least twice.
दिल्ली में सड़क यातायात का बुरा हाल...

विस्तार

राजधानी में चलने वाले हर वाहन ने कम से कम दो बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है। दिल्ली में करीब 4,05,89,304 चालान पेंडिंग हैं। इस हिसाब से औसतन हर वाहन ने दो बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है। हालांकि इनमें कुछ वाहन ऐसे हैं जिन्होंने ज्यादा बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है। यूपी की एक कैब ने करीब 866 बार दिल्ली में ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार चार करोड़ से अधिक चालानों में 3,17,02,524 नोटिस पेंडिंग हैं। वहीं 88,86,780 चालान पेंडिंग हैं। इस हिसाब से कुल 4,05,89,304 चालान पेंडिंग हैं। कुल पेंडिंग चालानों में सबसे ज्यादा नोटिस चालान 78.10 प्रतिशत है। वहीं चालान सिर्फ 21.89 फीसदी हैं। अगर देखा जाए तो नोटिस चालानों से 35.66 प्रतिशत ज्यादा हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों को देखे तो दोपहिया वाहनों ने सबसे ज्यादा ट्रैफिक नियमों को उल्लंघन किया है। दूसरे नंबर पर 15,87,998 कार चालकों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। तीसरे नंबर पर तिपहिया वाहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


         वाहन प्रकार                         चालान

  • दोपहिया                         44,51,626
  • कार                               15,87,998
  • तिपहिया                         15,23,383
  • हल्के माल वाहन               599937
  • कॉर्मिशियल कार व वैन      443176
  • बस                                 77873
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed