{"_id":"5da62d9e8ebc3e014950aa04","slug":"even-odd-scheme-penalty-of-4000-for-breaking-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम विषम योजना: नियम तोड़ने पर 4000 का जुर्माना, बाइक सवारों को छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम विषम योजना: नियम तोड़ने पर 4000 का जुर्माना, बाइक सवारों को छूट
Wed, 16 Oct 2019 02:05 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 16 Oct 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
सम विषम योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सम विषम योजना लागू होने के दौरान कानून तोड़ने पर वाहन चालकों जुर्माने के तौर पर मोटी रकम चुकानी होगी। गलती पकड़ी जाने पर 4,000 रुपये जुर्माना पड़ेगा। हालांकि, बाइक चालकों को राहत देते हुए सरकार ने इस योजना से बाहर रखा है। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने इस बारे में फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नया परिवहन नियम नियम लागू होने के बाद दिल्ली सरकार ने नियम तोड़ने पर जुर्माना राशि में संशोधन किया है। अब अगर सम नंबर वाले दिनों में विषम नंबर की गाड़ी सड़क पर दिखी या विषम तारीख वाले दिनों में सम, तो उसको चार हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा।
विज्ञापन
दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन विभाग से सलाह मांगी थी कि बाइक चालकों को सम विषम योजना से छूट दी जाए या इनको भी शामिल कर लिया जाए।
इस पर परिवहन विभाग का मानना है कि दिल्ली में करीब 70 लाख बाइक हैं। इन्हें योजना में शामिल किया गया तो एक बार में 35 लाख लोग वाहन विहीन हो जाएंगे। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर जबरदस्त दबाव पड़ने से यह चरमरा जाएगी।