फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   epca issues direction removing ban on truck entry and less four times parking fees in delhi

दिल्ली में सुधरी हवा तो घटी 4 गुना पार्किंग फीस, ट्रकों की एंट्री भी शुरू

Thu, 16 Nov 2017 11:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Nov 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
epca issues direction removing ban on truck entry and less four times parking fees in delhi
प्रदूषण घटाने के ल‌िए क‌िया गया पानी का छ‌िड़काव - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजधानी समेत एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति ठीक हो रही है। तेज हवाओं से न सिर्फ स्मॉग खत्म हुआ है, बल्कि प्रदूषण तत्व भी छंटे हैं।

विज्ञापन


इसी के साथ ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाए गए पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण नियामक (ईपीसीए) ने निर्देश जारी करते हुए दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर बैन और चार गुना पार्किंग फीस वापस ले ली है। ईपीसीए ने न‌िर्माण कार्यों पर लगा रोक भी हटा ल‌िया गया है।
विज्ञापन


ईपीसीए ने यह फैसला दिल्ली के घटे प्रदूषण को देखते हुए आज ही लिया है। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे प्राधिकरण ने निर्देश जारी करते हुए ट्रकों की एंट्री पर से बैन और पार्किंग फीस में जो चार गुना वृद्धि की गई थी उसे भी वापस ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवाओं से स्मॉग खत्म, प्रदूषण तत्व छंटे

epca issues direction removing ban on truck entry and less four times parking fees in delhi

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार मिक्सिंग हाइट यानी वातावरण की मिश्रित परत भी अपने सामान्य ऊंचाई 1000 मीटर के करीब है।  सीपीसीबी के मुताबिक ज्यादातर स्थानों पर वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी से निकलकर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है।

दूसरी ओर, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि आदेश पर स्थानीय एजेंसियों ने उन जगहों की पहचान कर ली है, जहां धूल प्रदूषण कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जाएगा।

सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली के पांच स्थानों में दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) समेत लोधी रोड सीरी फोर्ट, सीआरआरआई मथुरा रोड, नॉर्थ कैंपस सर्वाधिक प्रदूषित हैं। हालांकि डीटीयू छोड़ सभी जगह हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है।

गाजियाबाद, रोहतक, नोएडा, गुरुग्राम की वायु गुणवत्ता सर्वाधिक प्रदूषित

epca issues direction removing ban on truck entry and less four times parking fees in delhi

वहीं दिल्ली समेत एनसीआर में गाजियाबाद, रोहतक, नोएडा, गुरुग्राम की वायु गुणवत्ता सर्वाधिक प्रदूषित हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि वायु गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए आगे की योजना तैयार कर ली गई है। उन जगहों की पहचान हो चुकी है, जहां धूल कण कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जाएगा।

इसके अलावा निर्माण कार्यों पर नियंत्रण व अन्य उपाय किए जाएंगे। 17 नवंबर को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के टास्क फोर्स की बैठक भी इसी सिलसिले में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed