Delhi: 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में EOW की कार्रवाई, सुकेश के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की फिरौती के मामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नई दिल्ली जिला अदालत पटियाला हाउस में चार्जशीट दाखिली की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में सोमवार को पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। चंद्रशेखर पर सरकारी अधिकारी के रूप में दवा कंपनी रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से लगभग 200 करोड़ रुपये जबरन उगाही करने का आरोप है।
कथित ठग ने अदिति सिंह से धन शोधन के एक मामले में जेल में बंद उनके पति को छुड़ाने के नाम पर जालसाजी की थी। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने आरोपपत्र में दावा किया है कि चंद्रशेखर की करीबी सहयोगी मुंबई की पिंकी ईरानी ने उसे बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से मिलवाया था। फर्नांडीज का नाम मुख्य मामले में आरोपी के रूप में नहीं है। फर्नांडीज भी अदालत के सामने पेश हुई थीं। वह मामले में धन शोधन जांच के तहत आरोपी हैं।
पटियाला हाउस अदालत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक के समक्ष दायर पूरक आरोपपत्र में यह भी कहा गया है कि पुलिस ने अभिनेत्री फर्नांडीज और नोरा फतेही सहित कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं। आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के बारे में अदालत मंगलवार को फैसला कर सकती है। ईरानी को दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने नवंबर, 2022 में गिरफ्तार किया था।
आरोपपत्र में अभिनेत्रियों- जैकलीन फर्नांडीस, नोरा फतेही और चाहत खन्ना के 164 बयान शामिल हैं, जिन्हें जांच के दौरान दर्ज किया गया था।
गौरतलब है कि इससे पहले 2021 में दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने एक चार्जशीट दायर की थी जिसमें कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर, उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल और अन्य से जुड़े 14 आरोपियों को नामजद किया था। सुकेश वर्तमान में जेल में बंद है और उसके खिलाफ दर्ज 10 से अधिक आपराधिक मामलों में आरोपी है, जिसमें 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली का रैकेट भी शामिल है।
200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर शामिल हैं, जिस पर रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह को धोखा देने का आरोप लगाया गया है, जब वह दिल्ली की जेल में बंद थे, तब उसने एक उच्च प्रतिष्ठित व्यक्ति का रूप धारण किया।
दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया था कि सुकेश और उसकी पत्नी लीना पॉलोज और अन्य ने अपराध से कमाए गए धन को जमा करने के लिए हवाला मार्गों का इस्तेमाल किया और शेल कंपनियां बनाईं। जांच के दौरान सुकेश ने खुलासा किया कि जैकलीन फर्नांडीज ने उनसे करोड़ों रुपये के उपहार प्राप्त किए। मामले में पहले दायर ईडी की चार्जशीट के अनुसार, फर्नांडीज को आपराधिक मामलों में सुकेश की संलिप्तता के बारे में पता था, फिर भी वह उसके साथ वित्तीय लेनदेन में शामिल थी।