फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Engineer's pregnant wife's kidnapped, missing child from the womb

महिला का अपहरण कर गर्भ से चुराया बच्चा!

Fri, 17 Apr 2015 01:11 PM IST
Updated Fri, 17 Apr 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
Engineer's pregnant wife's kidnapped, missing child from the womb

करावल नगर इलाके में एक कंप्यूटर इंजीनियर की गर्भवती पत्नी को अगवा कर उसके पेट में पल रहे बच्चे को चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन


बुधवार को घर के पास से अज्ञात बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे अगवा कर लिया। शाम के समय जब उसे होश आया तो उसने खुद को बड़ौत (यूपी) के जंगलों में पाया।
विज्ञापन


महिला के पेट से बच्चा भी गायब था। किसी तरह वह दिल्ली पहुंची। बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत करावल नगर थाने में की गई। पुलिस महिला को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराकर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अगवा

Engineer's pregnant wife's kidnapped, missing child from the womb

पुलिस के मुताबिक सपना (32) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ प्रेम विहार, करावल नगर में रहती है। इसके परिवार में पति व छह साल की बेटी है। सपना का पति कंप्यूटर इंजीनियर है।


फिलहाल सपना करीब नौ माह की गर्भवती थी। बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे सपना किसी काम घर से बाहर निकली थी। इस बीच सूनसान जगह पर अज्ञात बदमाशों ने कुछ सुंघाकर सपना को अगवा कर लिया।

शाम करीब पांच बजे सपना को होश आया तो उसने खुद को जंगलों में पाया।

पता ही नहीं चला और पेट से गायब हो गया बच्चा

Engineer's pregnant wife's kidnapped, missing child from the womb

सड़क की ओर आने पर उसे पता चला कि वह बड़ौत में है। सपना के मुताबिक पेट से उसका बच्चा गायब था। उसकी हालत भी सही नहीं थी। उसने एक बुजुर्ग राहगीर को सारी बात बताई।

बुजुर्ग उसे दिल्ली शाहदरा अपने घर ले आया। सपना ने अपने पति को सूचना दी। इधर पत्नी के गायब होने के बाद सपना के पति ने करावल नगर थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करा दी थी।

बृहस्पतिवार को पति के साथ थाने जाकर सपना ने पुलिस को पूरी वारदात की सूचना दी। अब पुलिस अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed