{"_id":"5dde996e8ebc3e547d542d84","slug":"encounter-in-noida-sharp-shooter-umesh-pandit-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में एसटीएफ-पुलिस के बीच मुठभेड़, एके-47 के साथ 50 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में एसटीएफ-पुलिस के बीच मुठभेड़, एके-47 के साथ 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
Wed, 27 Nov 2019 09:12 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 27 Nov 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एसटीएफ-पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार इनामी बदमाश उमेश शर्मा उर्फ उमेश पंडित को गोली लगी है। आरोपी के कब्जे से एके-47 बरामद हुई है। उमेश पंडित सरगना रणदीप भाटी गिरोह का शार्प शूटर है। उस पर दिल्ली समेत कई जगहों पर इनाम घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि एसटीएफ नोएडा यूनिट, बिसरख कोतवाली व नोएडा की सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 50 हजार के इनामी उमेश पंडित को गिरफ्तार किया गया है। उमेश मूल रूप से गाजियाबाद लोनी के राम पार्क एक्सटेंशन का रहने वाला है। उसके कब्जे से एके 47 के अलावा, पिस्टल व कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
वह अपने साथी से मिलने के लिए रिठौरी गांव आ रहा था। वह जेल में बंद रणदीप भाटी के गिरोह के लिए रंगदारी वसूलता था। कुछ दिनों पहले उसने दादरी कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में घुसकर रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
जब उमेश जेल में बंद था तो उसके पक्ष में तत्कालीन जारचा कोतवाली प्रभारी केके राणा ने कोर्ट ने सीए दाखिल कर दिया था। इसके बाद केके राणा के खिलाफ एसएसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में इंस्पेक्टर के खिलाफ अभी भी विभागीय जांच चल रही है।
सीओ एसटीएफ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि उमेश पंडित पर यूपी के अलावा दिल्ली में भी 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली से भी वर्ष 2013 में उमेश पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। जिसके बाद दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने उसको गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उमेश जमानत पर बाहर आ गया था।