{"_id":"57eb727d4f1c1b68095744ea","slug":"encounter-in-delhi-one-crook-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में एंकाउंटर, कार लूटकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने किया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में एंकाउंटर, कार लूटकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने किया ढेर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली कंझावला में मंगलवार तड़के 4 बजे आज बदमाशों और पुलिस के बीच एंकाउंटर हो गया जिसमें एक बदमाश की मौत हो गई और बाकी बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह कंझावला में कुछ बदमाश मोबिलो कार लूटकर भाग रहे थे। बदमाशों ने गाड़ी में किसी को बांध रखा था जिसे देखने के बाद पुलिस ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरु किया।
विज्ञापन
इसी दौरान दिल्ली पुलिस के एक हवलदार ने एक बदमाश को गोली मार दी, जिसकी मौत हो गई। इस बदमाश का नाम अभिषेक बताया जा रहा है। गौरतलब है कि उत्तम नगर पुलिस बदमाशों द्वारा लूटी गई इस गाड़ी की तलाश कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस अन्य फरार बदमाशों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन