फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Encounter in Delhi jafarpur area nandu gang 4 shooter arrested full detail

दिल्ली: नंदू गैंग और स्पेशल सेल के बीच जबरदस्त मुठभेड़, जफरपुर से चार शूटर गिरफ्तार

Mon, 21 Jun 2021 11:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 21 Jun 2021 11:02 AM IST
सार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें खबर मिली थी कि नंदू गैंग के कुछ बदमाश जफरपुर इलाके में आ रहे हैं। इसी के तहत पुलिस ने तैयारियां कर रखी थीं। पुलिस ने बदमाशों के आने पर उनकी घेराबंदी कर ली।

विज्ञापन
Encounter in Delhi jafarpur area nandu gang 4 shooter arrested full detail
दिल्ली के जफरपुर में पुलिस और नंदू गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़ - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में सोमवार सुबह जफरपुर इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से उस वक्त गूंज उठा, जब नंदू गैंग के बदमाशों और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस ने चार शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें खबर मिली थी कि नंदू गैंग के कुछ बदमाश जफरपुर इलाके में आ रहे हैं। इसी के तहत पुलिस ने तैयारियां कर रखी थीं। पुलिस ने बदमाशों के आने पर उनकी घेराबंदी कर ली। हालांकि बदमाशों ने बचने के लिए गोलियां चलाईं तो पुलिस को भी बचाव में गोलियां चलानी पड़ीं।
विज्ञापन


इस गोलीबारी में तीन बदमाश घायल हो गए और इसके साथ ही कुल चार शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य नजफगढ़ इलाके में एक कारोबारी की हत्या की साजिश रच रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed