{"_id":"5b6277ba4f1c1b61508b6975","slug":"encounter-early-morning-today-between-police-and-neeraj-bhanja-gang-in-sarai-kale-khan-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सराय काले खां में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, नीरज बवाना गैंग का एक अपराधी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सराय काले खां में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, नीरज बवाना गैंग का एक अपराधी घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Aug 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कोटला मुबारकपुर इलाके में रह रहे व्यक्ति से प्रोटेक्शन मनी मांग रहे नीरज बवानिया व नवीन भांजा गिरोह के एक नाबालिग समेत चार बदमाशों को दबोचा है। एक बदमाश मुठभेड़ के बाद दबोचा गया। उसके पैर में गोली लगी है। बदमाश की गोली से सराय कालेखां चौकी प्रभारी बाल-बाल बच गए। बदमाशों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान सन्नी, सुबेक सिंह और सद्दाम हुसैन (24) के रूप में हुई।
विज्ञापन
संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि कोटला मुबारकपुर इलाके में रहने वाले विजय सिंह स्कूटी पर आए दो युवकों ने 25 जुलाई को गोली मार दी थी। उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। मामला दर्जकर कोटला मुबारकपुर थानाध्यक्ष वीकेपीएस यादव की देखरेख में एसआई राजकुमार व रवि यादव की टीम ने तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस को पता चला कि विजय सिंह को फोन पर गैंगस्टर नीरज बवानिया का भांजा नवीन बाली उर्फ नवीन भांजा बताकर हर रोज रोज दस हजार रुपये प्रोटेक्शन मनी मांगी गई थी। पुलिस को जांच में पता चला कि विजय सिंह के बारे में सूचना कोटला मुबारकपुर निवासी सन्नी ने नवीन भांजा के गुर्गे को दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद बुधवार रात सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि विजय सिंह पर सद्दाम हुसैन व एक नाबालिग बदमाश ने गोली चलाई थी। उसने यह भी बताया कि सुबेक सिंह ने नवीन भांजा को विजय सिंह की गतिविधियों की सूचना आगे दी थी। इसके बाद जंगपुरा से नाबालिग को पकड़ लिया। नाबालिग से पूछताछ के बाद मसौरी, उत्तराखंड से सुबेक सिंह को गिरफ्तार किया गया।
एसआई के बुलेट प्रुफ जैकेट में लगी बदमाश की गोली
एक व दो जुलाई की रात पुलिस को सूचना मिली कि विजय सिंह पर गोली चलाने वाला बदमाश संगम विहार निवासी सद्दाम हुसैन(24) रात के समय रिंग रोड से गुजरेगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बाइक पर आए बदमाश को रुकने का इशारा किया तो उसने भागने की कोशिश की। मगर उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर गया।
पुलिस टीम ने उससे सरेंडर करने को कहा, मगर आरोपी ने गोली चला दी। गोली एसआई आरएस डागर को लगी, जो कि बुलट प्रूफ जैकेट पहनने के कारण बच गए। जवाब में एसआई आरएस डागर ने भी गोली चलाई। गोली सद्दाम हुसैन के पैर में लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पास से देशी कट्टा व दो कारतूस बरामद किए गए हैं। सद्दाम के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। नवीन भांजा इस समय मंडोली जेल में बंद है। सन्नी दुकानों पर भुजिया सप्लाई करता है।