फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Employement fair in faridabad.

नौकरी की है तलाश तो 7 जनवरी है खास

Thu, 01 Jan 2015 12:28 PM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 12:28 PM IST
विज्ञापन
Employement fair in faridabad.

रोजगार विभाग की ओर से 7 जनवरी को आईटीआई फिरोजपुर झिरका में सुबह ग्यारह बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें जी-4 एस सिक्यूर सॉल्यूशन (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी डा. जेएल यादव ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया की शर्तों के अनुसार प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रार्थी का कद 5 फुट 7 इंच हो। वह दसवीं पास हो। भर्ती में जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें 6 हजार से लेकर 9 हजार 400 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा सुरक्षाकर्मियों को पीएफ, ईएसआई बोनस, एटीएम कार्ड व पांच वर्ष की नौकरी के बाद ग्रेच्युएटी, तीन लाख रुपये का एक्सिडेंटल इंश्योरेंस, 10 वर्ष की नौकरी अवधि में पैंशन सुविधा तथा आपात स्थिति में परिवार को 75 हजार रुपये का एक्सग्रेसिया की सुविधा का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक प्रार्थी अपने साथ सभी मूल प्रमाण-पत्र व दो पासपोर्ट साइज के फोटो साथ लाएं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

अशक्तों को देंगे रोजगार का तोहफा

Employement fair in faridabad.

रोजगार में अब विकलांगता आड़े नहीं आएगी। शारीरिक क्षमता के आधार पर इन लोगों को नौकरी और स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

12 जनवरी को सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में मेला लगाकर विकलांग जनों को नौकरी, पेंशन, स्वरोजगार और सहायक उपकरण बांटे जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से लगाए जा रहे इस मेले में हैंडीक्राफ्ट, सॉफ्ट ट्वायज, पेपर ज्वैलरी, गिफ्ट आइटम आदि निर्माण की ट्रेनिंग देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इसके अलावा मोबाइल रिपेयरिंग, इनवर्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण रिपेयरिंग आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। व्यवसाय शुरू करने वालों को नेशनल हैंडीकेप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन की ओर से रियायती ब्याज दर पर कर्ज भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक डीआर शर्मा ने बताया कि शारीरिक क्षमता के आधार पर विकलांगों को उद्योगों में नौकरी भी दिलवाई जाएगी। 70 प्रतिशत से अधिक विकलांगता श्रेणी में आने वालों के पेंशन फार्म भरवाए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed