फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   electricty bill set to be rise further soon

जल्दी ही बढ़ने वाला है आपका बिजली बिल!

Thu, 01 May 2014 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 May 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
electricty bill set to be rise further soon

राजधानी में पारा चढ़ा तो बिजली संकट भी शुरू हो गया। उससे पहले सब्सिडी खत्म हुई और अब बिजली वितरण कंपनियों ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का भी आवेदन डीईआरसी में दाखिल कर दिया है।

विज्ञापन


बिजली वितरण कंपनियों में बीवाईपीएल ने सबसे अधिक 30 फीसदी वृद्धि की मांग की है, जबकि टाटा पॉवर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) ने 15 फीसदी व बीआरपीएल ने 14 फीसदी फ्यूल सरचार्ज की मांग की है।
विज्ञापन


दिल्ली में हर तीन महीने में बिजली खरीद की लागत घटने-बढ़ने के हिसाब से कंपनियां याचिका दाखिल करती हैं। जिस पर डीईआरसी फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली बिल पर एक निर्धारित प्रतिशत वसूली का आदेश जारी करता है। फरवरी, मार्च व अप्रैल के लिए तीनों कंपनियों को 6-8 फीसदी के बीच फ्यूल सरचार्ज वसूली को आदेश मिला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीईआरसी में मंगलवार को बीआरपीएल और टीपीडीडीएल ने और बुधवार को बीवाईपीएल ने याचिका दी है। बिजली से जुड़े अधिकारी व विशेषज्ञ बता रहे हैं कि फ्यूल सरचार्ज वर्तमान केमुकाबले अधिक वसूली के आदेश डीईआरसी दे सकती है। हालांकि अभी आचार संहिता लागू है, इसलिए कुछ देरी भी हो सकती है।

पुराने प्लांट बंद करने का मामला डीईआरसी भेजेगी सरकार
दिल्ली सरकार ने बिजली वितरण कंपनियों की मांग पर राजघाट और गैस टरबाइन पॉवर प्लांट बंद करने का मामला डीईआरसी को भेजने का फैसला किया है। डीईआरसी जो भी फैसला लेगी उसे सरकार मानेगी। उल्लेखनीय है कि बीएसईएस की यमुना पावर लिमिटेड ने राजघाट और गैस टरबाइन पावर प्लांट को बंद करने का आग्रह था।

एनटीपीसी के बदरपुर स्थित प्लांट की 95-95 मेगावाट की तीन यूनिट बंद करने में भी सरकार का फायदा बताया था। राजघाट व बदरपुर प्लांट का के कायले को अराबली बिजली संयंत्र भेजे जाने से बिजली का उत्पादन अधिक होगा।


तर्क दिया था कि इन प्लांटों को बंद करने से 770 करोड़ रुपये का फायदा होगा, जिसका सीधा असर बिजली कीमतों पर पड़ेगा। इसके अलावा सरकार की इन कंपनियों की बजाय बाहर से बिजली खरीदने की अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed