{"_id":"97f44020c0c1fbac6be95ac149535b2d","slug":"electricity-department-will-not-give-duty-in-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने कर दी इस विभाग की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग ने कर दी इस विभाग की छुट्टी
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 18 Mar 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां चुनाव में ड्यूटी से नाम कटवाने वाले सरकारी अधिकारियों की लाइन लगी रहती है।
विज्ञापन
वहीं, एक सरकारी विभाग ऐसा है, जिसे आयोग ने खुद ही ड्यूटी से अलग रखा है। जी हां! नोएडा विद्युत निगम के अधिकारियों को कोई बहाना बनाकर छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इन्हें सिर्फ बिजली व्यवस्था को सुचारु रखने का आदेश दिया गया है। हालांकि, चुनाव के दौरान निगम के अफसर अपने कार्यों से छुट्टी नहीं ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें: प्रत्याशी से आयोग पूछेगा सोशल मीडिया एकाउंट
विज्ञापन
चुनाव में सभी सरकारी विभागों को आचार संहिता लागू होने के बाद ड्यूटी दे दी जाती है। इसमें बाकायदा जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन होता है और सरकारी अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों व पोलिंग बूथों पर तैनात किया जाता है।
विज्ञापन
चुनावी ड्यूटी से बचने के लिए अक्सर सरकारी अधिकारी कोई न कोई बहाना बनाते हैं। पिछले कुछ साल में चुनाव आयोग के सख्त होने पर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी कटना मुश्किल हो गई है।
साथ ही आयोग गायब होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करने लगा है। विद्युत निगम के उच्च पदस्थ अधिकारियों के अनुसार लोकसभा चुनाव में 10 अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर में मतदान है। इसमें निगम के अधिकारियों को अलग कर दिया गया है।