फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electricity demand recorded in Delhi on January 19 was 5798 MW

सर्दी में बढ़ी लाइट की खपत: दिल्ली में बिजली की मांग 5798 MW पहुंची, अब तक के सभी रिकॉर्ड टूटे

Fri, 19 Jan 2024 03:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 19 Jan 2024 03:34 PM IST
सार

दिल्ली में 19 जनवरी को बिजली की मांग 5798 मेगावाट दर्ज की गई है। यह सर्दियों के महीनों के दौरान दिल्ली में अब तक की सबसे अधिक मांग है। 

विज्ञापन
Electricity demand recorded in Delhi on January 19 was 5798 MW
Delhi Electricity Demand - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में शुक्रवार सुबह 10:20 बजे बिजली की अधिकतम मांग 5798 मेगावाट दर्ज की गई है। यह सर्दियों के महीनों के दौरान दिल्ली में अब तक की सबसे अधिक मांग है। दिल्ली में पिछली सर्दियों का रिकॉर्ड 5726 मेगावाट (17 जनवरी) और 5701 मेगावाट (12 जनवरी) था। इस जनवरी में यह पांचवीं बार है। दिल्ली की बिजली मांग पिछले साल की अधिकतम 'सर्दियों' की बिजली मांग 5526 मेगावाट से अधिक हो गई है, जो छह जनवरी 2023 को दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


पिछले वर्षों के दौरान सर्दियों की पीक पावर डिमांड

  • 2018-19 में यह 4457 मेगावॉट।
  • 2019-20 में 5343 मेगावॉट।
  • 2020-21 में 5021 मेगावॉट।
  • 2021-22 में 5104 मेगावॉट।
  • 2022-23 में यह 5526 मेगावॉट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed