फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electricity demand reached more than 5700 MW in Delhi

दिल्ली में गर्मी की चौतरफा मार: तापमान के साथ बिजली की मांग ने भी तोड़ा रिकॉर्ड, जान लें बिजली कंपनियों ने जताई ये संभावना

Tue, 19 Apr 2022 10:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 19 Apr 2022 10:01 PM IST
सार

दिल्ली में गर्मी की वजह से बिजली की मांग 5700 मेगावाट से अधिक पहुंच गई है। मंगलवार को अधिकतम मांग 5700 मेगावाट से ऊपर मांग पहुंच गई। अप्रैल में यह अब तक सबसे अधिक मांग दर्ज की गई है। बिजली कंपनियों का आंकलन है कि अगले कुछ दिनों में मांग 6000 मेगावाट से ऊपर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
Electricity demand reached more than 5700 MW in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में एक तरफ तापमान अपना रिकार्ड तोड़ रहा है तो दूसरी तरफ बिजली की मांग भी बढ़ने लगी है। बढ़ती गर्मी व लू के थपेड़ों ने बिजली की मांग को तेजी से बढ़ा दिया है। यह मांग रिकार्ड 5700 मेगावॉट को भी पार कर गई है। बिजली वितरण करने वाली कंपनियों का कहना है कि गर्मी जिस तरह से बढ़ रही है उससे बिजली की मांग में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मार्च महीने में पहली बार मांग 4600 मेगावाट से ऊपर पहुंच गई थी। अप्रैल महीने की 10 तारीख को बिजली की मांग 5000 मेगावॉट तक पहुंची थी। 

विज्ञापन


बिजली की मांग में एक बार फिर तेजी से वृद्धि दिल्ली में होने लगी है। मंगलवार को अधिकतम मांग 5700 मेगावाट से ऊपर मांग पहुंच गई। अप्रैल में यह अब तक सबसे अधिक मांग दर्ज की गई है। बिजली कंपनियों का आंकलन है कि अगले कुछ दिनों में मांग 6000 मेगावाट से ऊपर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जबकि सोमवार देर रात को अधिकतम मांग 5641 मेगावाट दर्ज की गई थी। जो मंगलवार अपराह्न साढ़े तीन बजे बढ़कर 5735 मेगावाट पहुंच गई। बिजली कंपनियों का कहना है कि पहली बार अप्रैल में मांग छह हजार मेगावाट से अधिक पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए बिजली कंपनियों ने भी हर साल की तरह इस साल भी एक्शन प्लान तैयार कर निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था दिल्ली में की है। 
विज्ञापन


अप्रैल महीने में कब कितनी मांग रही बिजली की
19 अप्रैल 2022 में बिजली की अधिकतम मांग 5735 मेगावाट
16 अप्रैल 2021 में बिजली की अधिकतम मांग 4372 मेगावाट
30 अप्रैल 2020 में बिजली की अधिकतम मांग 3362 मेगावाट
30 अप्रैल 2019 में बिजली की अधिकतम मांग 5664 मेगावाट
30 अप्रैल 2018 में बिजली की अधिकतम मांग 5664 मेगावाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed