फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electricity demand in Delhi reaches highest ever level with 5611 MW

अब तक के उच्चतम स्तर पर बिजली की मांग: दिल्ली में मांग 5611 MW पहुंची, 5700 के आंकड़े तक पहुंच सकती पीक डिमांड

Wed, 10 Jan 2024 06:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 10 Jan 2024 06:57 PM IST
सार

5 जनवरी को बिजली की मांग 5559 मेगावॉट दर्ज की गई थी, जो रिकॉर्ड था। इस बार सर्दियों में दिल्ली में बिजली की पीक डिमांड 5700 मेगावॉट तक पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Electricity demand in Delhi reaches highest ever level with 5611 MW
Delhi Electricity Demand - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दियों में बिजली की मांग अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस सर्दी में तपिश बढ़ाने के लिए बिजली की जबरदस्त मांग भी हो रही है। बुधवार सुबह 11:08 बजे दिल्ली में बिजली की मांग 5611 मेगावॉट दर्ज की गई। सदियों के मौसम में यह बिजली की अब तक की सर्वाधिक मांग है। बीआरपील क्षेत्र में बिजली की मांग 2350 मेगावॉट रही, वहीं बीवाईपीएल इलाके में बिजली की मांग 1174 मेगावॉट दर्ज की गई। इसी तरह टाटा पॉवर-डीडीएल ने 1753 मेगावाट की पीक बिजली मांग को पूरा किया। 5 जनवरी को बिजली की मांग 5559 मेगावॉट दर्ज की गई थी, जो रिकॉर्ड था।

विज्ञापन

इस बार सर्दियों में दिल्ली में बिजली की पीक डिमांड 5700 मेगावॉट तक पहुंचने की उम्मीद है। इसे लेकर बिजली कंपनियों ने तैयारी की है। ठंड के महीनों में बिजली की सुचारू आपूर्ति के लिए पर्याप्त इंतजाम के तहत लॉन्ग टर्म आधार पर बिजली खरीद समझौता किया गया है। इसके अलावा इस बार दिल्ली के लोगों को अक्षय ऊर्जा भी मिलेगी। तकनीकों की बदौलत बीएसईएस अब बिजली की मांग का सटीक अनुमान लगा कर बिजली की आपूर्ति कर रहा है। सटीक अनुमान लगाने के लिए कृत्रिम बुद्धि्मतता (एआई) और मशीन लर्निंग की भी मदद ली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्षों के दौरान सर्दियों की पीक पावर डिमांड
. 2018-19 में यह 4457 मेगावॉट।
. 2019-20 में 5343 मेगावॉट।
. 2020-21 में 5021 मेगावॉट।
. 2021-22 में 5104 मेगावॉट
.2022-23 में यह 5526 मेगावॉट।

विज्ञापन

इस साल जनवरी महीने का हाल
. 1 जनवरी को दिल्ली में बिजली की पीक डिमांड 5134 मेगावॉट
. 2 जनवरी को 4910 मेगावॉट।
. 3 जनवरी को 5257 मेगावॉट
. 4 जनवरी को 5241 मेगावॉट।
. 5 जनवरी को यह 5559 मेगावॉट। 
. 6 जनवरी को 5137 मेगावॉट
. 7 जनवरी को 5106 मेगावॉट
. 8 जनवरी को 5337 मेगावॉट।
. 9 जनवरी को 5435 मेगावॉट दर्ज की गई।

इस साल जनवरी महीने की बात करें तो सिर्फ 2 जनवरी को छोड़कर हर दिन बिजली की मांग लगातार 5000 मेगावॉट से ऊपर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed