{"_id":"6672c40fe44e9d44f60785be","slug":"electricity-demand-in-delhi-maximum-power-demand-in-delhi-reaches-8-656-mw-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electricity Demand In Delhi: बिजली की डिमांड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक ही दिन में 8,656 मेगावाट पहुंची मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Electricity Demand In Delhi: बिजली की डिमांड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक ही दिन में 8,656 मेगावाट पहुंची मांग
Wed, 19 Jun 2024 05:15 PM IST
श्याम जी.
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:15 PM IST
सार
भीषण गर्मी के चलते दिल्ली में बिजली की डिमांड में बढ़त देखने को मिली है। 19 जून की दिल्ली में अधिकतम बिजली मांग 8,656 मेगावाट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ी बिजली की मांग
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भीषण गर्मी में बिजली की मांग अपने चरम बिंदू पर है। ऐसा लग रहा कि एक दिन से दूसरे दिन बढ़त बनाने की होड़ लगी हो। मंगलवार को पीक बिजली की मांग 8,647 मेगावाट रही। वहीं, इस रिकार्ड को तोड़ते हुए बुधवार को यह मांग 8656 मेगावाट तक पहुंच गई, जो दिल्ली के इतिहास में सबसे अधिक है। स्टेट लोड डिस्पैच सिस्टम (एसएलडीसी) के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 3:06 बजे अधिकतम मांग दर्ज की गई। मई और जून के महीने में कुल 9 बार बिजली की मांग 8000 मेगावाट के पार गई है। अधिकतम बिजली की मांग पहली बार 22 मई को 8,000 मेगावाट पहुंची थी।
विज्ञापन
गर्मी की वजह से बिजली की मांग बढ़ने से बिजली कटौती की समस्या भी आ रही है। आधी रात को बिजली कटौती होने से लोग पसीने से तरबतर हो रहे है। बुराड़ी, मुखर्जी नगर, यमुना विहार, लक्ष्मीनगर, उत्तम नगर, द्वारका समेत कई इलाकों में 2-4 घंटे तक बिजली की कटौती हो रही है। बिजली ट्रिप करने की समस्या से भी लोगों की परेशानी इनदिनों बढ़ी हुई है। वहीं, स्ट्रीट लाइट की लोड शेडिंग भी हो रही है। इस वजह से कई सड़कों पर रात के वक्त अंधेरा रह रहा है।
विज्ञापन
गर्मी की तपिश की वजह से लोगों के घरों और सरकारी व निजी कार्यालयों में गर्मी से राहत देने वाले कूलर, एसी, पंखे इनदिनों ज्यादा चल रहा है। पूरी रात लोग एसी और कूलर चलाने के लिए मजबूर भी हो रहे है। हालांकि एयर कंडीशनिंग किसी घर या कंपनी के सालाना ऊर्जा खर्च का 30-50 फीसदी तक बढ़ जाता है। लिहाजा इस महीने आने वाला बिजली बिल लोगों को रूलाने वाला है। बिजली कंपनियों ने अनुमान लगाया था कि 8000 मेगावाट इस गर्मी में मांग होगी, इस आंकड़े को भी मांग पार गई है।
विज्ञापन
पिछले साल दिल्ली में अधिकतम मांग 7,695 मेगावाट तक दर्ज की गई थी। जबकि इस साल लगातार 30 वां दिन पीक बिजली की मांग 7000 मेगावाट को पार की और मई-जून महीने में आठ बार 8000 मेगावाट को पार की। मई 2023 में ही यह मांग 7000 मेगावाट को पार नहीं कर गई थी। 2022 में केवल एक बार मई महीने में ऐसी स्थिति आई थी। बिजली आपूर्ति कंपनियों का कहना है कि बिजली वितरण नेटवर्क बिजली की इस उच्च मांग को बनाए रखने में सक्षम रहा है।
साल दर साल बिजली की मांग का आंकड़ा
19 जून 2024-8656 मेगावाट रही, अब तक की सबसे अधिक
18 जून 2024-बिजली की मांग 8647 मेगावाट
22 अगस्त 2023 बिजली की अधिकतम मांग 7438 मेगावाट
29 जून 2022 बिजली की अधिकतम मांग 7695 मेगावाट
29 जून 2021 बिजली की अधिकतम मांग 6753 मेगावाट
29 जून 2020 बिजली की अधिकतम मांग 6314 मेगावाट
2 जुलाई 2019 बिजली की अधिकतम मांग 7409 मेगावाट
10 जुलाई 2018 बिजली की अधिकतम मांग 7016 मेगावाट