{"_id":"8183b2f9b7fface7170ded597ac251b3","slug":"electricity-bill-on-mobile-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब SMS से आएगा बड़े कंज्यूमर्स का बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब SMS से आएगा बड़े कंज्यूमर्स का बिजली बिल
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 23 Feb 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में बिजली के बड़े उपभोक्ताओं को बिल की जानकारी अब मोबाइल पर मिलेगी। एसएमएस से मिलने वाली यह सुविधा फिलहाल दस किलोवाट से ऊपर के उपभोक्ताओं के लिए होगी।
विज्ञापन
इसका मुख्य कारण मीटर रीडिंग में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए हुआ है। पश्चिमांचल विद्युत निगम ने नोएडा के बड़े उपभोक्ताओं को विशेष सुविधा देने का निर्णय लिया है। नोएडा से सबसे ज्यादा राजस्व बिजली विभाग के खाते में पहुंचता है।
विज्ञापन
पढ़ें: बिजली बिलों ने कमला नेहरू नगर में कराया हंगामा
विज्ञापन
पिछले दिनों मीटर रीडिंग में छेड़छाड़ की शिकायत मिलीं थी। इसके बाद निगम ने मीटर रीडिंग इंस्ट्रुमेंट लगाने का निर्णय लिया। अब बिजली की खपत संबंधित डिवीजन अधिकारी के कंप्यूटर पर दर्ज हो जाएगी और यहां से सीधे एसएमएस उपभोक्ता के पास पहुंच जाएगा।
पश्चिमांचल विद्युत निगम के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर अरविंद राजवेदी ने बताया कि एक बिल उपभोक्ता के पास डाक के जरिए जाएगा, जबकि इसकी डुप्लीकेट कॉपी मोबाइल पर भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि मीटर रीडिंग इंस्ट्रुमेंट लगने के साथ ही एसएमएस की सुविधा भी शुरू हो जाएगी।